भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच गुरुवार को पाकिस्तान में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 73 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय समुदाय ने पड़ोसी देश पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
UAE में स्वतंत्रता दिवस की धूम, प्रवासी भारतीयों ने हर्ष के साथ मनाया आजादी का जश्न
इस दौरान डी-एफेयर्स के प्रभारी गौरव अहलूवालिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद पाकिस्तान में भारतीय समुदाय ने स्वतंत्रता दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया। आहलूवालिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के संदेश को भी पढ़ा।
पाकिस्तान में भारत के उच्चायोग ने 73 वें स्वतंत्रता दिवस के समारोह से पहले 15 अगस्त की सुबह तिरंगे की रोशनी की और पूरे भवन को सजाया। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस अवसर पर देश और विदेश में भारतीयों ने गर्मजोशी के साथ आजादी का जश्न मनाया है और खुद को राष्ट्र की सेवा और बलिदान के लिए समर्पित किया।
अजय बिसारिया ने किया ट्वीट
बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में निष्कासित होने के बाद दिल्ली आए अजय बिसारिया ने ट्वीट कर कहा, ‘भारतीय उच्चायोग में झंडा इसी तरह फहराता रहेगा।’
भारतीय उच्चायोग ने अपने कर्मचारियों की तस्वीरों को पोस्ट किया। 50 पुरुषों को बंद-गले के काले सूट में देखा जा सकता है। उनके साथ नौ महिलाएं साड़ी पहने कुछ बच्चों के साथ खड़ी हैं। सभी ने हाथ पकड़े हैं और कुछ ने विक्ट्री का साइन (विजय चिन्ह) बनाया है।
बलूचिस्तानियों ने स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी से लगाई गुहार, कहा- पाक से दिलाएं आजादी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी कर्मियों की तस्वीरें ऐसे समय में आई हैं जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि उनकी सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद द्विपक्षीय संबंधों को खत्म करते हुए भारतीय उच्चायोग के 13 सदस्यों को निष्कासित कर दिया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन सभी खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि उच्चायोग के कुछ कर्मचारी भारत में वापस अपने घर ईद मनाने के लिए आए थे।
इंडोनेशिया में भी भारतीयों ने मनाया जश्न
बता दें कि इंडोनेशिया में भी भारतीय समुदाय के लोगों ने आजादी का जश्न मनाया। राजधानी जकार्ता स्थिति भारतीय दूतावास में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया और प्रवासी भारतीयों ने गर्व से तिरंगा लहराया। 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंडोनेशिया में रह रहे हर प्रवासी भारतीय ने इस राष्ट्रीय पर्व को हर्ष के साथ मनाया। इस विशेष मौके पर कई सांसकृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.