scriptUAE में स्वतंत्रता दिवस की धूम, प्रवासी भारतीयों ने हर्ष के साथ मनाया आजादी का जश्न | Indian diaspora celebrates Independence Day in UAE | Patrika News

UAE में स्वतंत्रता दिवस की धूम, प्रवासी भारतीयों ने हर्ष के साथ मनाया आजादी का जश्न

locationनई दिल्लीPublished: Aug 15, 2019 07:11:07 pm

Submitted by:

Anil Kumar

दुबई में भारत के वाणिज्य दूतावास में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए
महावाणिज्यदूत विपुल ने 8.30 बजे झंडा फहराया और उसके बाद सभी लोगों ने भारतीय राष्ट्रगान गाया

दुबई में भारतीयों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

दुबई। 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे भारतवर्ष में जश्न मनाया गया। राजधानी दिल्ली में लाल किला से लेकर जम्मू-कश्मीर में लाल चौक तक हर भारतीय नागरिक ने राष्ट्रीय धव्ज लहराया और उन वीर सपूतों को याद किया जिन्होंने अपने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी थी।

देश प्रेम का यह अनौखा मंजर केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों में भी दिखा। दुबई में रहने वाले भारतीयों ने आज के दिन हर्ष के साथ तिरंगा लहराया और दुनिया के सामने देशप्रेम की एक झलक दिखाया।

लाल किले से पीएम मोदी ने किया हर घर को जल के लिए 3.5 लाख करोड़ रुपए की योजना का ऐलान

दुबई में भारत के वाणिज्य दूतावास में गुरुवार को उत्सुक भारतीय प्रवासियों ने अपने देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण समारोह में भाग लेकर मनाया।

भारत के महावाणिज्यदूत विपुल ने 8.30 बजे झंडा फहराया और उसके बाद भारतीय राष्ट्रगान का गायन किया। भारतीय ध्वज के रंगों से सजे सभी उम्र के लोग इस अवसर को मनाने के लिए एकत्रित हुए। तिरंगा फहराने वाले लोगों को कागज के झंडे सौंपे गए।

दुबई में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

लोगों ने देशभक्ति के गीत गाकर मना जश्न

प्रवासी भारतीयों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर काफी जोश देखने को मिला। लोगों ने देशभक्ति के गीत गाए और तिरंगा फहराए जाने पर खुशी जताई। दुबई निवासी, साहित्य सचान ने वाणिज्य दूतावास में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस में भाग लिया और कहा कि वह इस जज्बे से प्यार करते हैं।

एक 19 वर्षीय भारतीय ने कहा ‘यहां हर कोई वास्तव में इसके लिए (स्वतंत्रता के लिए) जा रहा है और मज़े कर रहा है। दुबई में होने के कारण.. मुझे ऐसा लगा कि मैं आज भारत में हूं। जब मैं छोटा था तो मैंने इस समारोह में भाग लिया था लेकिन यह याद नहीं था। मैं इस बार स्वतंत्रता दिवस मनाने कि लए सुबह जल्दी जाग गया और इस जश्न में शामिल हूं’।

जवाहर लाल नेहरू भ्रष्ट थे, गांधी जी मुसलमानों के आगे झुकते थे, मोदी कुल मिलाकर ठीक

दुबई में रहने वाली शेल्ली शर्मा नेकहा कि वे अपने बच्चों को हर साल वाणिज्य दूतावास में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए लेकर आतीं हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरा जुनून है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात, मेरे बच्चों का यहां आना पसंद है। इससे उन्हें संस्कृति से जुड़ने में मदद मिलती है।

दूतावास में उपस्थित लोगों के मनोरंजन के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गायक सुधांशु और स्वीटी ने कुछ देशभक्ति के गाने गाए, जबकि नृत्य समूह टीम नृत्यांजली ने समारोह स्थल पर शास्त्रीय नृत्य किया।

महावाणिज्यदूत विपुल ने सभा को संबोधित किया और कहा कि राज्य और समाज, सरकार और नागरिक को एक-दूसरे को देखना चाहिए और एक-दूसरे के साथ सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारतीयों का हमेशा एक आसान दृष्टिकोण रहा है और विभिन्न पहचान के लोगों का सम्मान किया है। भारत का इतिहास और भाग्य, विरासत और भविष्य सह-अस्तित्व का कार्य है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो