पाकिस्तान

Pakistan: बलूचिस्तान में नौसेना के वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो जवान शहीद

HIGHLIGHTS

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने नौसेना के वाहनों पर हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।
इस हमले में नौसेना के दो जवाब शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बलूचिस्तान के संवेदनशील ग्वादर में अंजाम दिया गया।

Mar 07, 2021 / 06:19 pm

Anil Kumar

Pakistan: Two jawans martyred at firing on naval vehicles in Balochistan

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आतंकियों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि आम नागरिकों के साथ-साथ अब सेना को भी निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने नौसेना के वाहनों पर हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस हमले में नौसेना के दो जवाब शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बलूचिस्तान के संवेदनशील ग्वादर में अंजाम दिया गया। ग्वादर ऐसी संवेदनशील जगह है जहां पर चीन की अरबों रुपये की परियोजना चल रही है। चीन ग्वादर में रणनीतिक रूप से चीन वाणिज्यिक हितों के साथ मिलिट्री बेस बनाने में लगा हुआ है।

बलूचिस्तान में पाकिस्‍तानी सेना को बड़ा झटका, विद्रोहियों ने की 5 सैनिकों की हत्या

पाकिस्तानी नौसेना अधिकारी के मुताबिक, जब नौसेना के वाहन ग्वादर के गंज क्षेत्र से गुजर रहे थे, उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने स्वचालित हथियार से अंधाधुंध फायरिंग की। घायल जवान को इलाज के लिए कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के फौरन बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन जारी है।

दो अलग-अलग ऑपरेशन में 8 आतंकी ढेर

आपको बता दें कि यह पहला अवसर नहीं है जब बलूचिस्तान में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। अभी हाल ही में हुए एक बम धमाके में पांच मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि दो सुरक्षाकर्मी समेत पांच लोग घायल हुए थे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zr92g

दो अलग-अलग ऑपरेशन में 8 आतंकी ढेर

आपको बता दें कि यह पहला अवसर नहीं है जब बलूचिस्तान में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। अभी हाल ही में हुए एक बम धमाके में पांच मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि दो सुरक्षाकर्मी समेत पांच लोग घायल हुए थे।

पाकिस्तानी सेना ने खैबरपख्तूनख्वा प्रांत के उत्तर वजीरिस्तान में दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 8 आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना के सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मारे गए सभी आतंकी तहरीक-ए-तालिबान ग्रुप के हैं। ये सभी सुरक्षाबलों के खिलाफ हमले की साजिश रच रहे थे और हमले को अंजाम दे रहे थे।

Pakistan: बलूचिस्तान में 11 कोयला खनिकों की गोली मारकर हत्या, इमरान खान ने बताया आतंकी हमला

मालूम हो कि बलूचिस्तान का तटीय इलाके वाला ग्वादर गहरे समुद्र वाला बंदरगाह है। इस बंदरगाह का निर्माण चीन करा रहा है। यह क्षेत्र चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) का केंद्र है। इस इलाके में चीन की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए बलूचिस्तान के नागरिक काफी विरोध कर रहे हैं। यही कारण है कि तीन ने पिछले दिनों 30 किलोमीटर के दायरे में फेसिंग (तार के बाड़े लगा दिए) कर दी। इससे बलूचिस्तान के लोग और भी नाराज हो गए और चीन के खिलाफ विरोध करने लगे। माना जा रहा है कि चीन इस फेसिंग के जरिए इलाके को मिलिट्री बेस के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है।

Home / world / Pakistan / Pakistan: बलूचिस्तान में नौसेना के वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो जवान शहीद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.