scriptबलूचिस्तान में पाकिस्‍तानी सेना को बड़ा झटका, विद्रोहियों ने की 5 सैनिकों की हत्या | 5 Pakistani Soldiers Killed in Balochistan By Rebellions | Patrika News

बलूचिस्तान में पाकिस्‍तानी सेना को बड़ा झटका, विद्रोहियों ने की 5 सैनिकों की हत्या

locationनई दिल्लीPublished: Feb 19, 2021 07:40:25 pm

Submitted by:

Anil Kumar

HIGHLIGHTS

बलूचिस्तान में एक सुरक्षा जांच चौकी पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें अर्द्धसैनिक बल के चार जवानों की मौत हो गई।
बलूचिस्‍तान के पश्चिमी बाइपास इलाके में एक बम हमले को भी अंजाम दिया गया, जिसमें एक जवान की मौत हो गई जबकि दो अन्‍य घायल हो गए।

pakistan.jpg

5 Pakistani Soldiers Killed in Balochistan By Rebellions

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना के खौफनाक और क्रूरतापूर्ण कार्रवाई से परेशान बलूचिस्तान के लोगों ने अब बदला लेना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि अब आए दिन बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के मौत की खबर सामने आती रहती है।

इसी कड़ी में अब पाकिस्तानी सेना को एक और बड़ा झटका लगा है। बलूचिस्तान में पांच सैनिकों की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान में एक सुरक्षा जांच चौकी पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें अर्द्धसैनिक बल के चार जवानों की मौत हो गई।

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी आर्मी के 7 जवान मारे गए, इमरान खान ने भारत पर लगाया आरोप

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में शुक्रवार को बताया गया है कि यह हमला गुरुवार को कोहलू जिले के कहान इलाके में हुआ। इसके अलावा, बलूचिस्‍तान के पश्चिमी बाइपास इलाके में एक बम हमले को भी अंजाम दिया गया, जिसमें एक जवान की मौत हो गई जबकि दो अन्‍य घायल हो गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बंदूकधारियों ने जमान खान जांच चौकी पर हमला किया। इसमें फ्रंटियर कोर के चार जवानों की मौत हो गई। इसमें एक जवान घायल भी हुआ है। दूसरी तरफ बाइपास इलाके में रिमोट के जरिए किए गए बम धमाके में एक जवान की मौत हो गई। इस धमाके में दो अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह बम एक मोटरसाइकिल में रखा गया था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zey3w

पिछले साल अक्टूबर में मारे गए थे 14 पाकिस्तानी सैनिक

पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान के विद्रोहियों ने यह बम अर्द्धसैनिक बलों की गाड़ी के पास खड़ा किया था। इस धमाके में घायल सबी लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाया जाता रहा है। पिछले साल अक्टूबर में विद्रोहियों ने पाकिस्तानी अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में जा रहे पाकिस्तानी तेल एवं गैस कर्मचारियों के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 14 जवानों की मौत हो गई थी।

Pakistan में तख्तापलट की तैयारी! सेना और पुलिस के बीच हिंसा बढ़ा सकती है इमरान सरकार की मुश्किल

पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया था कि उग्रवादियों के इस हमले में पाकिस्तानी ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी के सात कर्मचारी मारे गए। इसके अलावा काफिले की सुरक्षा कर रही पाकिस्तान फ्रंटियर कोर के 6 सैनिकों की भी मौत हुई है।

पिछले दिन गुरुवार को उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य काफिले को निशाना बनाते हुए हमला किया गया, जिसमें पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी समेत छह सैन्यकर्मी मारे गए। सेना ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान के रजमाक क्षेत्र के पास आईईडी के जरिए सैन्य काफिले को निशाना बनाया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zey7l
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो