
पाकिस्तानी सेना (Photo - ANI)
पाकिस्तान (Pakistan) लंबे समय से आतंकवाद (Terrorism) का हॉटस्पॉट रहा है। पाकिस्तान में न सिर्फ दुनियाभर के आतंकियों को पनाह दे जाती रही है बल्कि बड़ी संख्या में आतंकी तैयार भी किए जाते हैं। हालांकि अब पाकिस्तान भी आतंकवाद के दलदल में फंस चुका है। पाकिस्तान में हमेशा ही आतंकवाद को बढ़ावा दिया गया है, लेकिन अब पाकिस्तान में भी आतंकी गतिविधियाँ काफी ज़्यादा बढ़ गई हैं। अक्सर ही पाकिस्तान में आतंकी हमले होते रहते हैं। कभी बम धमाके, तो कभी गोलीबारी। आतंकवाद से देश में आम जनता ही नहीं, सेना और पुलिस भी असुरक्षित हैं। ऐसे में आतंकवाद को रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना भी समय-समय पर कार्रवाई करती रहती है और इस साल भी ऐसा ही देखने को मिला है।
पाकिस्तानी सेना ने जानकारी दी है कि सुरक्षाबलों ने देश में इस साल अब तक 40 हज़ार से ज़्यादा सैन्य ऑपरेशन्स को अंजाम दिया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया कि इस साल अब तक सेना 40,348 सैन्य ऑपरेशन्स कर चुकी है।
इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस ने जानकारी दी कि पाकिस्तान में आतंकवाद से जुड़ी 3,145 घटनाएं दर्ज की गईं। इस दौरान सुरक्षा बलों ने 2,084 आतंकियों को मार गिराया। इनमें से बड़ी संख्या में आतंकी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान - टीटीपी (Tehrik-e-Taliban Pakistan - TTP) के थे।
पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने 40,348 सैन्य ऑपरेशन्स के दौरान आतंकियों के कई ठिकानों पर छापेमारी भी की। इस दौरान कई ठिकानों से आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।
इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ही नहीं, पुलिस समेत सभी सुरक्षाबलों की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। अक्सर ही आतंकी पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के साथ ही समानता जनता को निशाना बनाते हैं। पाकिस्तानी सरकार ने भी आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की ठान रखी है। ऐसे में सुरक्षाबल देशभर में पूरी तरह से एक्टिव हैं और आतंकियों के खिलाफ लगातार सैन्य ऑपरेशन्स कर रहे हैं, जिससे पाकिस्तान में स्थिति सुधारी जा सके। सरकार की तरफ से इसमें पूरा समर्थन दिया जा रहा है।
Updated on:
01 Aug 2026 03:48 am
Published on:
01 Aug 2026 03:48 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
