
शहबाज़ शरीफ और एस्कंदर मोमेनी (Photo - Video Screenshot)
ईरान (iRAN) के आंतरिक मंत्री एस्कंदर मोमेनी पाकिस्तान (Pakistan) के आधिकारिक दौरे पर हैं। इसी दौरान आज मोमेनी ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) से मुलाकात की। इस मौके पर उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, गृह और नारकोटिक्स नियंत्रण मंत्री मोहसिन रज़ा नकवी, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार, शरीफ के सलाहकार सैयद तौकीर शाह, गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
मीटिंग के दौरान शरीफ ने इस महीने की शुरुआत में ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए तेहरान की अपनी यात्रा को याद करते हुए उसके बारे में बातचीत की। इसके साथ ही शरीफ ने ईरान के वर्तमान सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
शरीफ ने मिडिल ईस्ट में हाल ही में बढ़े तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की और सभी पक्षों से संयम बरतने और ऐसे कामों से बचने का आग्रह किया जिनसे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ सकती है। शरीफ ने इस बात पर जोर देते हुए कि पाकिस्तान एक ईमानदार और सच्चे मध्यस्थ और सुविधा प्रदाता के रूप में अपनी भूमिका निभाता रहेगा, पाकिस्तानी पीएम ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के प्रति अपने देश की मज़बूत प्रतिबद्धता को दोहराया।
शरीफ और मोमेनी ने ईरान-अमेरिका मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की और पाकिस्तान ने शांति स्थापना करवाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस दौरान मोमेनी ने पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद में अपने और अपने प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी से स्वागत के लिए शरीफ को धन्यवाद भी दिया। मोमेनी ने ईरानी नेतृत्व की ओर से शरीफ को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। मोमेनी ने शरीफ के साथ ही डार और पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर के अथक मध्यस्थता प्रयासों की भी सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इसके साथ ही मोमेनी ने अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए शरीफ की ईरान यात्रा के लिए भी आभार व्यक्त किया।
Updated on:
21 Jul 2026 11:48 pm
Published on:
21 Jul 2026 11:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
