31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Algeria Bus Accident: खाई में गिरी बस, 25 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक

अल्जीरिया में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 44 लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Jul 31, 2026

Algeria Bus Accident, Algeria Bus Crash, Algeria News, Bus Plunges Into Ravine, Algeria Road Accident,

अल्जीरिया में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 25 लोगों की मौत (फोटो सोर्स - एक्स/@TSAlgerie)

Algeria Bus Accident: अल्जीरिया में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 44 लोग घायल हुए हैं। अल्जीरिया की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। घायलों को लगातार एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। इस हादसे के बाद राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

राजधानी अल्जीयर्स जा रही थी बस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस सेतिफ से अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स (Algiers) जा रही थी। रास्ते में एल कर्मा इलाके के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसा राजधानी अल्जीयर्स से करीब 50 किलोमीटर दूर हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए। कई एंबुलेंस घायलों को लगातार नजदीकी अस्पतालों में पहुंचा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

बचाव एजेंसियों के मुताबिक, हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। राहतकर्मी बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

इस हादसे के बाद अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने ने पूरे देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सरकार ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सरकारी मीडिया के अनुसार, प्रशासन राहत और बचाव कार्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।