जानकारी के अनुसार मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के भगवानपुरा प्याऊ स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार दोपहर को ठेकेदार के अधीन कुछ श्रमिक बिजली का ट्रांसफार्मर चढ़ा रहे थे। जिसमें अचानक करंट फैल गया। करंट लगते ही जिले के उपरली निम्बली निवासी श्रमिक ढगलसिंह पुत्र हीरासिंह रावत (32) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीचली निम्बली निवासी श्रमिक हरिसिंह पुत्र प्रेमसिंह रावत (33) घायल हो गया।
घटना के बाद दोनों को मारवाड़ जंक्शन के अस्पताल में लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने घायल हरिसिंह को पाली रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक ढगलसिंह के शव को मोर्चरी में रखवाया है। घटना जानकारी मिलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।