भाजपा तीसरे स्थान पर रही
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में रहे दिनेशकुमार पूर्व में पार्षद रह चुके हैं। वे भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। गत नगरपालिका चुनाव में भी भाजपा ने टिकट नहंीं दिया तो वे निर्दलीय के रूप में मैदान में डटे रहे, लेकिन चुनाव हार गए। वार्ड 33 पर पहले कांग्रेस के सुमेर मीणा पार्षद थे, लेकिन शिक्षक पद पर नियुक्ति होने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया था। दिनेशकुमार के जीत हासिल करनेे पर उनके समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। ढोल ढमाकों के साथ जुलूस निकाल घर तक पहुंचाया।

सादड़ी के वार्ड 10 में भाजपा का क ब्जा बरकरार
सादड़ी। नगर पालिका के वार्ड 10 के उपचुनाव में भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा। यहां भाजपा की मांगीबाई जाट ने कांग्रेस की पोनीबाई जाट को हराया। हालांकि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में 60 मत के मुकाबले महज 6 माह में इसी वाडऱ् से 130 मत प्राप्त किए।

पालिका उपचुनाव निर्वाचन अधिकारी देसूरी उपखण्ड अधिकारी राजलक्ष्मी गहलोत ने नवनिर्वाचित पार्षद को प्रमाणपत्र देकर शपथ दिलाई। पालिका वार्ड10 के उपचुनाव की मतगणना बुधवार सुबह 8 बजे उपखण्ड अधिकारी गहलोत व एआरओ ईश्वरसिंह चौहान सान्निध्य में शुरू हुई। प्रत्याशी समर्थक समूह में परिणाम का इन्तजार करते दिखाई दिए। साढ़े नौ बजे निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की। जिसमें बताया कि 498 मतदाता में से 394 मतदाता ने मताधिकार का उपयोग किया।
जिसमें भाजपा की मांगीबाई जाट को 258 मत, कांग्रेस की पोनीबाई जाट को 130 मत और 6 मत नोटा को मिले। भाजपा की मांगीबाई ने 128 मतान्तर से यह सीट जीतकर भाजपा की झोली में डाली। पालिकाध्यक्ष खुमी गणेश बावरी, उपाध्यक्ष हीराराम जाट, भाजपा मण्डलाध्यक्ष गोविन्द मीणा, पार्षद बबिता जाट, पार्षद रमेश जाट, पार्षद संजय बोहरा ने नवनिर्वाचित पार्षद मांगीबाई जाट का बहुमान किया।