scriptजैन तीर्थ पाश्र्वशांति धाम के म्यूजियम में भीषण आग, कई अमूल्य धरोहर जलकर राख | Major Fire in Jain Pilgrimage of Parshav Shanti Dham Museum | Patrika News
पाली

जैन तीर्थ पाश्र्वशांति धाम के म्यूजियम में भीषण आग, कई अमूल्य धरोहर जलकर राख

करीब 50 हजार वर्ग फीट में 8 करोड़ की लागत से बन रहे म्यूजियम में कई मूर्तियां व जैन समाज की अमूल्य धरोहर भी जलकर नष्ट हो गई…

पालीJun 08, 2018 / 04:33 am

dinesh

fire

fire

सांचौर/पाली। पार्श्वशांति धाम जैन तीर्थ प्रतापपुरा में गुरुवार सवेरे दस बजे भीषण आग लग गई। भीनमाल व बाड़मेर की तीन दमकलों ने करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक सब कुछ नष्ट हो गया। करीब 50 हजार वर्ग फीट में 8 करोड़ की लागत से बन रहे म्यूजियम में कई मूर्तियां व जैन समाज की अमूल्य धरोहर भी जलकर नष्ट हो गई। आग से उठ रहा धुआं आस पास के चार किमी तक के क्षेत्र में फैल गया। एनएच से सटे इस मंदिर में लगी आग के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर आवागमन रोक दिया गया।
दो अगस्त को होना था आर्ट गैलेरी का उद्घाटन
करीब 50 हजार वर्ग फीट में बन रही जैन आर्ट गैलरी एशिया की पहली आर्ट गैलेरी बताई जा रही है। एक साल से इसका कार्य चल रहा था और इसमें 250 बंगाली आर्टिस्टों ने बारीक कलाकृतियां की थी। दो अगस्त को इसका उद्घाटन होना था।
इधर… झूलते तारों से बस में करंट, 18 झुलसे
भरतपुर जिले के भुसावर क्षेत्र में हिंडौन मार्ग पर बुधवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे गांव मजाजपुर के पास सडक़ पार करते समय बिजली के झूलते तारों के छूने से निजी बस में करंट दौड़ गया। बस में करीब 111 यात्री थे। हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। चालक और परिचालक बस से कूद कर भाग गए। 11 केवी के लाइन के करंट के झटकों के दौरान ही बमुश्किल खिड़कियां तोडकऱ लोगों ने महिला और बच्चों को बाहर निकला। हादसे में 18 से ज्यादा महिला, पुरुष और बच्चे झुलस गए। जिन्हें भुसावर अस्पताल में भर्ती कराया।
भुसावर थाना के थानाधिकारी बनैसिंह कसाना ने बताया कि बुधवार रात दौसा की निजी वॉल्वो बस से 111 मजूदर व बच्चे जा रहे थे। मजदूर यूपी के बरेली और पीलीभीत जिले के रहने वाले हैं। जो हाल में दौसा जिले की महवा तहसील के गांव तालचिड़ी स्थित एक ईंट-भट्टा पर मजदूरी करते हैं।
मजदूरों का सामान बस की छत पर रखा था। गांव मजाजपुर के पास मोड़ पर बस की छत पर रखा सामान ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन के झूलते तारों से छू गया। जिससे बस में करंट दौड़ गया। बस को जब्त कर थाने पर खड़ा कर लिया। फरार बस के चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है।

Home / Pali / जैन तीर्थ पाश्र्वशांति धाम के म्यूजियम में भीषण आग, कई अमूल्य धरोहर जलकर राख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो