व्यवसाइयों ने इस बार हर क्षेत्र की नवीनतम वैराइटियों की खरीद कर रखी हैं। बर्तनों की दुकानों पर इस बार ताम्बे से निर्मित नई वैराईटी के बर्तनों की भरमार है। पहली बार तांबे से बने पानी के केन व टंकियां भी आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं। त्यौहारों पर रेडिमेड कपडों की मंाग अधिक होने के कारण दुकानदारों ने मुम्बई, दिल्ली व अहमदाबाद से नवीनतम डिजाइन वाले रेडिमेड वस्त्र दुकानों के शो-केश में सजाकर रखे हैं। सुमेरपुर में बने पलंगों की मांग देशभर में हैं। साडियों के शोरूम पर अभी से महिलाओं की भीड़ शुरू हो गई हैं। कई दुकानदारों ने इस बार किश्तों व जीरो परसेंट ब्याज में इलेक्ट्रोनिक्स सामग्री देने की योजना बनाने से खरीदारों का भी रुझान बढ़ा है।
सुमेरपुर के ज्योतिर्विद पंडित सुरेश गौड़ ने बताया कि इस बार पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर को दोपहर बाद है। सोमवार दोपहर बाद 5.31 बजे से मंगलवार 22 अक्टूबर दोपहर 4.38 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र में खरीदारी व नूतन व्यापार अति उत्तम फल प्रदान करता है। साथ ही नवीन वस्त्र, स्वर्ण-रजत धातु, फर्नीचर, इलेक्ट्रोनिक्स व बहीखातों की खरीदारी भी शुभ फल देती है।
इस बार देशभर में औसत से अधिक बारिश होने के कारण हर वर्ग में खुशी का माहौल हैं। कंपनियां भी इस बार नए-नए उपहार दे रही हैं। प्रिंस इलेक्ट्रोनिक्स के संचालक जितेन्द्र परिहार ने बताया कि इस बार सोनी, समुराई व एलजी उत्पाद पर 50 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। एलईडी खरीद पर स्क्रेच कार्ड व लक्की ड्रॉ भी रखा है। दीपावली की एडवांस बुकिंग पर ढेरों उपहार दिए जा रहे हैं। मोबाइल की खरीद पर फिलिप्स का रेडियो दिया जा रहा हैं। यह उपहार सीमित समय के लिए रखा है। गणेश ऑटोमोबाइल्स के संचालक रवि सुथार ने बताया कि इस बार हीरो मोटरसाईकिल की एडवासं बुकिंग भी शुरू होने जा रही है। ग्राहकों का आकर्षण बना रहेगा। जिससे अच्छी ग्राहकी होने की संभावना हैं। साडी शोरूम संचालक मदन सोलंकी ने बताया कि इस बार साडिय़ों की नई-नई वैराइटियां उपलब्ध हैं। भीड़ से बचने के लिए ग्राहक अभी से ही खरीदारी करने पहुंच रही हैं।