scriptJEE: जेईई एडवांस में मात्र 30 फीसदी पर हो सकते हैं शामिल | National Testing Agency NTA New Delhi | Patrika News
पाली

JEE: जेईई एडवांस में मात्र 30 फीसदी पर हो सकते हैं शामिल

परसेंटाइल व परसेंटेज का समझना होगा अंतर

पालीJan 15, 2024 / 10:20 am

Rajeev

JEE: जेईई एडवांस में मात्र 30 फीसदी पर हो सकते हैं शामिल

JEE: जेईई एडवांस में मात्र 30 फीसदी पर हो सकते हैं शामिल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए नई दिल्ली की ओर से जेईई मेन 2024 का आयोजन 24 जनवरी से किया जाना है। जेईई-मेन प्रवेश-परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अधिकतर विद्यार्थियों का उद्देश्य परीक्षा के क्वालीफाइंग कटऑफ को क्लियर कर जेईई एडवांस्ड प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना होता है। जिससे वे आईआईटी संस्थानों में प्रवेश पा सके।
जेइई एडवांस की सफलता के लिए विद्यार्थियों व अभिभावकों को इस क्वालीफाइंग कटऑफ का गणित समझना होगा। क्वालीफाइंग कटऑफ परसेंटाइल के रूप में जारी किया जाता है। वर्ष 2019 से 2023 की सामान्य श्रेणी के क्वालीफाइंग कटऑफ के आंकड़ों को देखे तो वर्ष 2021 में यह 87.8992241 परसेंटाइल के न्यूनतम स्तर पर तथा वर्ष 2023 में 90.7788642 परसेंटाइल के उच्चतम स्तर पर था। यदि इस परसेंटाइल को अंकों में परिवर्तित किया जाए तो वर्ष 2021 में 300 में से लगभग 78 अंक तथा वर्ष 2023 में 300 में से लगभग 90 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जेईई एडवांस्ड में सम्मिलित होने के योग्य थे। जिसका अर्थ है यदि सामान्य श्रेणी का विद्यार्थी जेईई मेन प्रवेश परीक्षा में लगभग 30 फीसदी अंक प्राप्त कर लेता है तो पूर्ववर्ती आंकड़ों के अनुसार वह जेईई-एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

टॉपिक एक्सपर्ट

ऐसे समझें प्रश्न पत्र को
जेईई-मेन के प्रश्नपत्र में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित विषय के प्रश्न पत्र के दो-दो भाग होते हैं। भाग ए में 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं तथा सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य होते हैं। भाग बी में न्यूमेरिक 10 प्रश्न होते है। जिनमें से कोई 5 प्रश्न करने होते हैं। ऐसी स्थिति में क्वालीफाइंग कटऑफ के लिए आवश्यक 90 अंक मात्र 23 प्रश्न सही करके भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
देव शर्मा, एजुकेशन एक्सपर्ट
पिछले 5-वर्षों की जेईई-एडवांस्ड क्वालीफाइंग कटऑफ
सामान्य श्रेणी
वर्ष-2019 : 89.7548849
वर्ष-2020 : 90.3765335
वर्ष-2021 : 87.8992241
वर्ष-2022 : 88.4121383
वर्ष-2023 : 90.7788642
ओबीसी-एनसीएल श्रेणी
वर्ष-2019 : 74.3166557
वर्ष-2020 : 72.8887969
वर्ष-2021 : 68.0234447
वर्ष-2022 : 67.0090297
वर्ष-2023 : 73.6114227
ईडब्ल्यूएस श्रेणी
वर्ष-2019 : 78.2174869
वर्ष-2020 : 70.2435518
वर्ष-2021 : 66.2214845
वर्ष-2022 : 63.1114141
वर्ष-2023 : 75.6229025
एससी श्रेणी
वर्ष-2019 : 54.0128155
वर्ष-2020 : 50.1760245
वर्ष-2021 : 46.8825338
वर्ष-2022 : 43.0820954
वर्ष-2023 : 51.9776027
एसटी श्रेणी
वर्ष-2019 : 44.3345172
वर्ष-2020 : 39.0696101
वर्ष-2021 : 34.6728999
वर्ष-2022 : 26.7771328
वर्ष-2023 : 37.2348772

Hindi News/ Pali / JEE: जेईई एडवांस में मात्र 30 फीसदी पर हो सकते हैं शामिल

ट्रेंडिंग वीडियो