1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्ते हुए शर्मसार : 14 साल की चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, जांच में सामने आया सात माह का गर्भ

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र का है मामला, फरार आरोपी पीडि़ता के चचेरे भाई की तलाश में जुटी पुलिस

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 25, 2024

रिश्ते हुए शर्मसार : 14 साल की चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, जांच में सामने आया सात माह का गर्भ

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र का मामला

राजस्थान के पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भाई पर नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। बालिका के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। चिकित्सक से उसकी जांच करवाई तो उसके सात माह का गर्भ भी है। आरोपी चचेरा भाई फरार है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस थाना क्षेत्र के युवक ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी भतीजी जिसके माता-पिता का देहांत करीब 14 वर्ष पूर्व हो चुका था। तब से भाई के पुत्र के साथ रह रही है। जिसने मेरी भतीजी के साथ रहते हुए कई बार जोर जबरदस्ती से डरा धमका कर अवैध शारीरिक संबंध बनाए। भतीजी के पेट दर्द होने की शिकायत की तो अस्पताल में चैकअप कराया। जिसमें उसके सात माह का गर्भ भी है। पुलिस ने गुरुवार को पीडि़ता का पाली के बांगड़ अस्पताल में मेडिकल करवाया। जहां पुलिस के साथ पीडि़ता के परिजन भी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी चचेरा भाई अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

आरोपी की 2 पत्नियां छोड़ कर चली गई

आरोपी की उम्र क़रीब 35 साल है। उसके एक 6 साल की बेटी भी हैं। आरोपी ने 2 शादी की, लेकिन इससे परेशान होकर दोनों पत्नियां छोड़ कर चली गई। घर पर आरोपी अपनी बेटी और रिश्ते की पीड़िता बहन के साथ रहता था।

एक साल से कर रहा था दुष्कर्म

पाली के बांगड़ अस्पताल में मेडिकल करवाने आई पीड़िता ने बताया की आरोपी भाई उसे डरा धमका कर पिछले करीब एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। जिससे वह गर्भवती हो गई। उसका कहना है कि आरोपी रिश्ते में चचेरे भाई को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Story Loader