scriptSain Jayanti 2024: जाने किस कारण से शहर की बदल गई फिजां… | Sain Jayanti 2024: Know the reason behind the changed atmosphere of the city... | Patrika News
पाली

Sain Jayanti 2024: जाने किस कारण से शहर की बदल गई फिजां…

सैन महाराज जयंती पर सैन महाराज का का पूजन कर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के वि​भिन्न मार्गों से गुजरी।

पालीMay 05, 2024 / 06:51 pm

Rajeev

Sain Jayanti: जाने किस कारण से शहर की बदल की फिजां...

सैन जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में प्रदर्शन करती युवतियां।

सैन महाराज की जयंती पर गाजे-बाजे संग निकाली शोभायात्रा

सैन जयंती पर रविवार को सैन महाराज जयंती पर सैन विकास समिति व राजस्थान क्षौरकार संघ की ओर से शोभायात्रा में नजर आए। जयकारों व गीतों की ध्वनि से शहर का वातावरण सैन महाराज के रंग में रंग गया।
शहर पानी दरवाजा िस्थत सैन समाज मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। जो इच्छापूर्ति गजानन मंदिर, बीकानेरिया वास, बादशाह का झण्डा, जर्दा बाजार, सर्राफा बाजार, उदयपुरिया बाजार, गुलजार चौक होते हुए पुराना बस स्टैण्डिस्थत सैन समाज की बगेची पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह शहरवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

युवतियाें ने किया प्रदर्शन

शोभायात्रा में सैन समाज की युवतियों ने शानदार करतब व प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। सर्राफा बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर युवतियों ने पिरामिड बनाया। मानव पुल बनाकर उस पर दौड़ी, लाठी चलाकर प्रदर्शन किया।

झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र

शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े पर सवार एक महिला ने अगवानी की। जिससे महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। वहीं शोभायात्रा में सजी भगवान राम-सीता, महादेव और सैनजी महाराज आदि की झांकियां भी शहरवासियों के आकर्षण का केन्द्र रही।

प्रतिभाओं व भामाशाहों का किया सम्मान

सैन समाज बगेची में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष अचलाराम सैन ने बताया कि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख व विमल मेहता के आतिथ्य में विभिन्न कक्षाओं में श्रेष्ठ अंक लाने वाले विद्यार्थियाें व भामाशाहों का बहुमान किया गया। इस दौरान सचिव विनय कुमार, कोषाध्यक्ष लोकेश, संरक्षक टैगोर शर्मा, सत्यनारायण धांधिया, पदम, पारस आदि मौजूद रहे। महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

Hindi News/ Pali / Sain Jayanti 2024: जाने किस कारण से शहर की बदल गई फिजां…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो