scriptकृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति ने किया निरीक्षण, बोले : नवीन तकनीक के कृषि उत्पादनों को देना होगा बढ़ावा | Vice Chancellor inspected Sumerpur college and research sub-center | Patrika News
पाली

कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति ने किया निरीक्षण, बोले : नवीन तकनीक के कृषि उत्पादनों को देना होगा बढ़ावा

-पाली जिले के सुमेरपुर महाविद्यालय व अनुसंधान उपकेन्द्र का किया निरीक्षण

पालीOct 19, 2019 / 05:08 pm

Suresh Hemnani

कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति ने किया निरीक्षण, बोले : नवीन तकनीक के कृषि उत्पादनों को देना होगा बढ़ावा

कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति ने किया निरीक्षण, बोले : नवीन तकनीक के कृषि उत्पादनों को देना होगा बढ़ावा

पाली/सुमेरपुर। कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति ने राजकीय कृषि महाविद्यालय सुमेरपुर व कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को नवीनतम विषयों पर अनुसंधान व आधुनिक पद्दति से विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य करवाने का आह्वान किया।
कुलपति डॉ. बीआर चौधरी कृषि महाविद्यालय पहुंचे। जहां उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय व कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र का निरीक्षण व अवलोकन किया। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को नवीनतम विषयों पर अनुसंधान व आधुनिक पद्दति से विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य करवाने का आह्वान किया। अनुसंधान उपकेन्द्र पर संचालित बाजरा बीजोत्पादन तकनीकि का अवलोकन करते हुए किस्म की शुद्धता बनाए रखने के लिए समय पर सभी आवश्यक क्रियाएं व रोगिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने खलियान के विस्तार व बीज भण्डारण क्षमता बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। कृषि महाविद्यालय के व्याख्याताओं को अपने विषय के नवीनतम अनुसंधान व भविष्य में कृषि उत्पादन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य करवाने को कहा।
उन्होंने कृषि वैज्ञानिको को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक गुणवत्ता युक्त फसलों पर जोर देने से ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने नई फसलों व आण्विक विधि द्वारा तैयार अधिक गुणवत्ता युक्त फसलों पर जोर देते हुए कहा कि इससे ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्ष सुनिश्चित हो सकेगी। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसडी रत्नू ने कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र व कृषि महाविद्यालय में संचालित विभिन्न अनुसंधान कार्यों व शिक्षण कार्यों के बारे में जानकारी दी। कृषि महाविद्यालय के सभी व्याख्याताओं व कर्मचारियों ने अपनी-अपनी वार्षिक कार्य योजना प्रस्तुत की।

Home / Pali / कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति ने किया निरीक्षण, बोले : नवीन तकनीक के कृषि उत्पादनों को देना होगा बढ़ावा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो