scriptदिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करना चाहते हैं, तो रोज़ाना सुबह उठकर करें बस यह काम | best tips for sucess in hindi | Patrika News
पन्ना

दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करना चाहते हैं, तो रोज़ाना सुबह उठकर करें बस यह काम

दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करना चाहते हैं, तो रोज़ाना सुबह उठकर करें बस यह काम

पन्नाOct 06, 2018 / 11:34 am

Faiz

tips for sucess

दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करना चाहते हैं, तो रोज़ाना सुबह उठकर करें बस यह काम

पन्नाः दुनिया में लगभग हर इंसान की यह चाहत है कि, वह अपने जीवन में इतनी तरक्की करे कि, वह अपनी हर चाहत को पूरा कर सके। जो लोग तरक्की की चाहत रखते हैं, उन्हें कड़ी मेहनत के बावजूद भी हर अच्छे और बुरे दौर से गुजरना पड़ता है तब कहीं जाकर व्यक्ति कुछ हद तक सफल हो पाता है। तरक्की पाने के लिए सिर्फ मेहनत करना ही पर्याप्त नहीं है, इसके लिए कई ऐसी बातें होती हैं, जिन्हें ध्यान में रखना बहुत ज़रूरी है। अगर आप इन बातों को अपने जीवन में शामिल करते हैं, तो तरक्की प्राप्त करने के रास्ते आसान हो जाते हैं। इन्ही सबको ध्यान में रखते हुए आज हम आपको ऐसी बातें बताएंगे, जिन्हें ध्यान रखते हुए आप जीवन में कोई भी कार्य करेंगे तो लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ते चले जाएंगे, साथ ही हर उस मुकाम को पा सकेंगें जिसकी आप चाहत रखते हैं। तो आइये जाने उन खास बातों के बारे में।

सुबह उठने पर अपने दोनों हाथों को देखें

आप जब भी सुबह सोकर उठते हैं, तो सबसे पहले लगभग 2 मिनट के लिए अपने दोनों हाथ सामने रखकर दोनों हथेलियों को जोड़कर गौर से देखें इसके बाद आप अपने हाथों को अपने चेहरे पर फेर लें।

सूर्य नमस्कार कीजिए

सुबह उठकर सूर्यनमस्कार करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इस सकारात्मक ऊर्जा से आपको आगे बढ़ने की शिक्षा मिलती है अगर आप समय के पाबंद रहकर अपने कार्य करना सीख जाएंगे तो आपको सफलता ज़रूर मिलेगी।

गाय को खाना खिलाएं

हिंदू धर्म के अनुसार, गाय को पूजनीय माना गया है इसे माता का दर्जा प्राप्त हैं। धर्म के अनुसार यह भी कहा गया है कि, गाय के शरीर में सभी देवी देवता वास करते हैं। गाय एकमात्र ऐसा जीव है जो धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से श्रेष्ठ है इसलिए आप रोजाना सुबह उठकर गाय को घर में बनी पहली रोटी जरूर खिलाएं इससे आपकी सफलता के रास्ते खुलेंगे।

निर्धनों को भोजन कराएं

अगर आप अपनी कमाई का एक हिस्सा निर्धनों पर खर्च करते हैं, तो आपको इसका भी सीधा लाभ मिलेगा। शास्त्रों में कहा गया है कि, जो भी व्यक्ति निर्धनो की सेवा करता है, उन्हें भोजन कराता है तो उसमें एक राजा के गुण आने लगते हैं और सोचिये कि, जिस व्यक्ति में राजा के गुण हो वह असफल तो हो नहीं सकता।

लक्ष्य बनाएं

इंसान को सफल होने के लिए लक्ष्य तैयार करना बहुत ही आवश्यक है। इंसान को सफल होने के लिए अपना लक्ष्य बनाना चाहिए। इस लक्ष्य को हमेशा ध्यान में रखना भी ज़रूरी है। जिस व्यक्ति को लक्ष्य प्राप्त करना है तो अपने लक्ष्य को किसी जगह पर लिख ले, फिर रोज़ाना उसे अपने तैयार किए लक्ष्य को देखे और यह तय करे कि, अब तक कितना लक्ष्य पूरा हुआ और आगे योजना क्या होगी। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

इन बातों का रखें ध्यान

खबर के माध्यम से दी गई जानकारी में हमने आपको जो भी बताया है, अगर आप अपने दिन की शुरुआत इन्ही पांच चीजों के अनुसर करते हैं, तो आपको जीवन में कभी भी असफलता हाथ नहीं आएगी। आप दिन पर प्रतिदिन कामयाबी की ओर बढ़ते जाएंगे और अपने जीवन में बहुत सफल व्यक्ति कहलाएंगे इसलिए आप अपने जीवन में इन सभी बातों का ध्यान रखें।

Home / Panna / दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करना चाहते हैं, तो रोज़ाना सुबह उठकर करें बस यह काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो