scriptमौसम का बदलाव पड़ रहा भारी | Heavy weather had changed | Patrika News
टोंक

मौसम का बदलाव पड़ रहा भारी

देवली. पतझड़ के आगमन के साथ ही जहां पेड़ों की पत्तियां झड़ रही है। वहीं मौसम के बदलाव का असर लोगों पर भी पड़ रहा है। बुखार, खांसी आदि रोग लोगों को जकड़ रहे हैं। अस्पताल का आउटडोर भी ऐसे मरीजों से बढ़ गया है।

टोंकFeb 26, 2017 / 03:04 pm

pawan sharma

tonk

देवली में शनिवार को पेड़ों से पत्तियां झडऩे के बाद पीली हुई सड़क।

देवली. पतझड़ के आगमन के साथ ही जहां पेड़ों की पत्तियां झड़ रही है। वहीं मौसम के बदलाव का असर लोगों पर भी पड़ रहा है। बुखार, खांसी आदि रोग लोगों को जकड़ रहे हैं। अस्पताल का आउटडोर भी ऐसे मरीजों से बढ़ गया है। 
शहर में तहसील परिसर, दशहरा मैदान, चर्च रोड, आदि क्षेत्रों में लगे पेड़ से पत्तियां झडऩे से सड़कें पीली हो रही है। राजकीय चिकित्सालय प्रभारी सुधीर माथुर ने बताया कि सर्दी व गर्मी के बीच के इस तापमान में जुकाम, खांसी व बुखार जैसे रोगों की चपेट में लोग आ जाते हैं।
 इसके लिए उन्हें सावधानियां बरतनी होंगी। गर्मी महसूस होने पर पंखे आदि का सहारा नहीं लेना चाहिए। इससे वे जुकाम की गिरफ्त में आ जाएंगे। उन्होंने ठंडी वस्तुओं के सेवन को हानिकारक बताया।

 उन्होंने कहा कि लोग अभी से फ्रिज के पानी का भी उपयोग कर लेते हैं। उन्होंने इस मौसम में खानपान का ध्यान रखने को कहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो