पन्ना। सलेहा से अमानगंज के लिए रवाना हुई बस का स्टेयरिंग फेल होने से शाम करीब 4 बजे अनियंत्रित होकर खेत मे घुस गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार बुंदेला बस सर्विस की बस क्रमंाक एमपी 35 टी 0106 सलेहा से करीब 50 यात्रियों को लेकर अमानगंज के लिए रवाना हुई थी। शाम करीब 4 बजे बस महेबा के पास पहुंची ही थी कि बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे के एक खेत में जा घुसी। यात्रियों के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी। इससे बस में सवार लोगों में से पांच यात्री घायल हो गए। बताया गया कि घायल यात्रियों को समीपी अस्पताल ले जाने के बजाए निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।