scriptफिर सामने आई शेल्टर होम संचालन में लापरवाही, बिहार के इस शेल्टर होम से फरार हुई सात लड़कियां | Seven girls fled from Mokama Shelter Home in bihar | Patrika News
पटना

फिर सामने आई शेल्टर होम संचालन में लापरवाही, बिहार के इस शेल्टर होम से फरार हुई सात लड़कियां

फरार लड़कियों की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है…
 

पटनाFeb 23, 2019 / 04:06 pm

Prateek

spot photo

spot photo

(पटना): ‘मुजफ्फरपुर शेल्टर होम’ यह नाम जब भी लोगों की जुबान पर आता है तो मासूम लड़कियों पर हुए अत्याचार की वह कहानियां जीवंत हो उठती है जो किसी का भी दिल दहला देने के लिए काफी है। यह कांड सामने आने के बाद सरकार व प्रशासन की ओर से आश्रय गृह की संचालन व्यवस्था दुरूस्त करने को लेकर बहुत दावे किए गए। पर दावों को हकीकत में बदलने के लिए जो इंतजाम किए गए वह नाकाफी दिखाई पड़ते है। इसका उदाहरण देखने को मिला पटना के नजदीकी इलाके मोकामा में स्थित महिला शेल्टर होम से जहां से शनिवार सुबह सात लड़कियां खिड़की की ग्रिल काटकर फरार हो गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे और शेल्टर होम प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जारी है।


बताया जा रहा है कि कोर्ट के दखल देने के बाद मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की कुछ लड़कियों को थोड़े दिन पहले ही मोकामा शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया था। यह शेल्टर होम नाजरथ अस्पताल की आरे से संचालित किया जा रहा है। सवेरे सूचना मिली की शेल्टर होम से सात लड़कियां नदारद है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही फरार लड़कियों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले पर जिला मजिस्ट्रेट से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सात लड़कियों के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,लड़कियों को तलाश करने के प्रयास जारी है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1099221389481893888?ref_src=twsrc%5Etfw

पहले सामने आया था रेप कांड

बता दें कि मुंबई की टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम का सर्वे किया था। इसमें शेल्टर होम के संचालन में कई खामिया सामने आई थी। जब मामले की जांच शुरू हुई तो भयावह सच सामने आया। जांच में बड़ी संख्या में संवासिनों के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम का संचालक ब्रजेश ठाकुर इस रेप कांड में जेल में बंद है।

Home / Patna / फिर सामने आई शेल्टर होम संचालन में लापरवाही, बिहार के इस शेल्टर होम से फरार हुई सात लड़कियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो