4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर हाथों में है इनमें से कोई भी निशान तो आप बन सकते है बड़े अधिकारी व नेता

हथेली में राजयोग होने पर व्यक्ति सारे सांसारिक सुखों को प्राप्त करता है, ऐसे लोगों के पास धन की कमी नहीं होती है

3 min read
Google source verification
rajyog

व्यक्ति को जीवन में जो कुछ भी मिलता है वो सब उसके भाग्य पर निर्भर करता है और किस्मत का ये फलसफा हमारे हाथों की लकीरों में छुपा होता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक हाथों में कुछ विशेष निशानों के होने से व्यक्ति बड़ा अधिकारी व नेता बनता है। तो कौन—सी हैं वो खास रेखाएं एवं चिन्ह् आइए जानते हैं।

rajyog

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पर त्रिशूल का निशान बना हो और भाग्य रेखा हथेली के बीच से शुरु होकर उसकी एक शाखा गुरु पर्वत या सूर्य पर्वत पर मिले तो ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग राज सुख भोगते हैं। इनके हाथों में अधिकारी बनने का योग होता है।

rajyog

जिन लोगों की हथेली पर धनुष, चक्र, झंडा, रथ और आसन आदि में से कोई शुभ निशान होते हैं तो ऐसे लोग भी किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन पर लक्ष्मी मां की विशेष कृपा रहती है। जिसके चलते इन्हें कभी धन की कमी नहीं होती है।

rajyog

यदि किसी व्यक्ति के हथेली पर तलवार, हल या फिर पहाड़ का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति के हाथों में राजयोग होता है। ऐसे लोग उच्चाधिकारी बनते हैं एवं समाज में खूब नाम कमाते हैं। ये सारे सांसारिक सुखों का लाभ उठाते हैं।

rajyog

जिन लोगों की हथेली पर मछली, छाता एवं मंदिर का निशान हो ऐसे लोगों के हाथों में भी राज योग होता है। ऐसे लोग संसार में बहुत नाम कमाते हैं। इनके पास ऐशोआराम की सारी सुविधाएं होती हैं। इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती है।

rajyog

जिस किसी की हथेली में गुरु और सूर्य पर्वत उभार लिए होते हैं और शनि, बुध रेखा साफ और सीधी हो। ऐसे लोग राज्यपाल या किसी शहर के उच्च अधिकारी बनते हैं। ऐसे लोगों का समाज में बहुत नाम होता है।

rajyog

यदि किसी की हथेली में मंगल पर्वत ऊंचा हो और मस्तिष्क रेखा सिरे से दो भागों में बंटी हुई हो तो ऐसे लोगों के हाथों में भी राजयोग होता है। ऐसे लोग मंत्री व किसी सरकारी क्षेत्र में बहुत कामयाब होते हैं।

rajyog

अगर किसी व्यक्ति के हाथों में अनामिका के मध्य से पुण्य रेखा निकली हो व मणिबंध से शनि रेखा रिंक फिंगर तक जाए तो इसे समुद्रशास्त्र में शुभ माना जाता है। ऐसे लोग नामी नेता बनते हैं। ये कई सालों तक शासन करते हैं।

rajyog

यदि आपकी हथेली में गुरु एवं मंगल पर्वत उच्च स्थिति में हो एवं मस्‍तिष्‍क रेखा दोहरी है। साथ ही अंगुलियां नुकीली एवं नाखून चमकदार हैं तो ऐसे लोग राजदूत बनते हैं। इन्हें विदेश यात्राएं भी करने को मिलती हैं।

rajyog

यदि किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ की तर्जनी और कनिष्ठिका मोटी और बड़ी हो। साथ ही मंगल पर्वत ऊंचा एवं सूर्य रेखा मजबूत स्थिति में हो तो ऐसे लोग कलेक्टर व कमिश्नर बनते हैं।