13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर: पौषबड़ों की खूशबू से महके देवालय, सजी गणपति महाराज की मनमोहक झांकियां, देखें तस्वीरें

गणेश मंदिरों में आज भगवान गणपति को पौष बड़ों का भोग लगाया जा रहा है। इसके बाद भक्तों को प्रसादी वितरित की जा रही है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Jan 08, 2025

राजधानी जयपुर के देवालयों में इन दिनों पौष बड़ा महोत्सव की धूम है। शहर के मंदिरों के अलावा अन्य स्थानों पर भी पौष बड़ों की प्रसादी वितरत की जा रही है। पौष शुक्ल नवमी बुधवार पर शहर के गणेश मंदिरों में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन हो रहा है।

सुबह भगवान गणेश का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई। गजानन महाराज के पौष बड़ों का भोग लगाया जा रहा है। दोपहर से रात तक भक्तों को प्रसादी वितरित की जाएगी।

मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में भगवान गणेशजी महाराज को अभिषेक के बाद स्वर्ण मंडित मुकुट धारण करवाया गया। इसके बाद नवीन पोशाक धारण करवाई गई। गणेशजी महाराज के सुबह पौष बड़ों का भोग लगाया गया। शाम को गजानन महाराज फूलों के सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा।

ब्रह्मपुरी माउंट रोड पर स्थित नहर के गणेशजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन होगा। युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि दोपहर में पौष बड़ा झांकी के दर्शन होंगे।

मंदिर में गणपति क संध्या आरती के बाद पौष बड़ा प्रसादी का वितरण किया जाएगा। आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें देश व प्रदेश के कलाकार हाजिरी देंगे।

चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव मनाया जा रहा हैै। संत-महंतों के सान्निध्य में बैंडबाजे के साथ 108 थालों से प्रथम पूज्य की आरती होगी। इसके बाद भजन संध्या होगी, जिसमें भजन गायक प्रथम पूज्य का गुणगान करेंगे।

महंत अमित शर्मा ने बताया कि भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई गई। शाम को फूलों की आकर्षक झांकी सजाकर पौष बड़ों का भोग लगाया जाएगा। वहीं बड़ी चौपड़ स्थित ध्वजाधीश गणेशजी मंदिर में भी आज पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन हो रहा है।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़