scriptकांग्रेसियों ने किया भाजपा विधायकों का घेराव, जानिए वजह | Congress Workers Protest against BJP Government | Patrika News
पीलीभीत

कांग्रेसियों ने किया भाजपा विधायकों का घेराव, जानिए वजह

कांग्रेसियों ने सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की।

पीलीभीतFeb 26, 2020 / 10:17 am

अमित शर्मा

कांग्रेसियों ने किया भाजपा विधायकों का घेराव, जानिए वजह

कांग्रेसियों ने किया भाजपा विधायकों का घेराव, जानिए वजह

पीलीभीत। किसानों की समस्याओं को लेकर पीलीभीत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पीलीभीत शहर के नेहरू पार्क पर एकत्रित हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की उसके बाद पीलीभीत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों के कार्यालय पर जाकर किसानों की समस्याओं से उन्हें निजात दिलाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ें

अब खुद बना सकेंगे अपना बिजली बिल, बस करना होगा यह आसान काम

कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा विधायक संजय सिंह गंगवार और विधायक किशन लाल राजपूत के कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के झंडे लहराते हुए भाजपा विधायकों को ज्ञापन सौंपकर किसानों को बिजली पानी और खुले में घूम रहे गोवंश पशु आदि जैसी समस्याओं से जल्द से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।
(इनपुट-सौरभ दीक्षित)

Home / Pilibhit / कांग्रेसियों ने किया भाजपा विधायकों का घेराव, जानिए वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो