scriptअखिलेश यादव के काफिले ने कार और दंपति में मारी टक्कर, देखें वीडियो | Samajwadi party president Akhilesh Yadav convoy vehicle accident | Patrika News
पीलीभीत

अखिलेश यादव के काफिले ने कार और दंपति में मारी टक्कर, देखें वीडियो

-पूरनपुर में हुई दोनों दुर्घटनाएं
-कार सवार जिला अस्पताल में भर्ती
-दंपति को इलाज के लिए 1000 रुपये दिए

पीलीभीतSep 16, 2019 / 11:34 am

अमित शर्मा

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को पीलीभीत पहुंचे। कार्यकर्ताओं से मिले। पत्रकारों से बातचीत की। पूरा कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में हुआ। फिर लखनऊ रवाना हो गए। लखनऊ जाते समय उनके काफिले के साथ दो दुर्घटनाएं हुईं। दम्पति को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दंपति को इलाज के लिए पैसे दिए

अखिलेश यादव के काफिल में शामिल वाहन ने पूरनपुर में कार को टक्कर मारी। दोनों कार सवार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पूरनपुर के खमरिया चुंगी पर सब्जी लेकर लौट रहे दंपति को काफिले ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। घायल दंपति का कहना है कि अखिलेश यादव की रैली निकल रही थी, जिन्होंने टक्कर मारी। पीछे से आ रही गाड़ी रुकी। उसमें सवार व्यक्ति ने कहा कि जल्दी हटो। 1000 रुपये दे कर चले गए। बता दें कि अखिलेश यादव रामपुर और बरेली होते हुए पीलीभीत आए थे। रामपुर में उन्होंने आजम खान के परिजनों से भेंट की।
accident

Home / Pilibhit / अखिलेश यादव के काफिले ने कार और दंपति में मारी टक्कर, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो