scriptबैलगाड़ी पर सवार होकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो | Samajwadi Party Protest Against Yogi Government over Crime and Price h | Patrika News
पीलीभीत

बैलगाड़ी पर सवार होकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

सपा कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर सवार होकर कानून व्यवस्था व महंगाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया है।

पीलीभीतOct 01, 2019 / 05:15 pm

अमित शर्मा

बैलगाड़ी पर सवार होकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

बैलगाड़ी पर सवार होकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आज हर प्रदेश भर के जिलों में सपा कार्यकर्ता तरह-तरह से भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन करते दिखे। पीलीभीत में भी सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन दर्ज कराने का अनौखा तरीका निकाला। सपा कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर सवार होकर कानून व्यवस्था व महंगाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें– Taj Mahal की सुरक्षा में बड़ी चूक, चीनी पर्यटक ने किया कुछ ऐसा कि मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर सपाई, बोले- सिर्फ धनाढ्य और व्यापारियों की हो रही सुनवाई

पीलीभीत तहसील में सपा सरकार में पूर्व राज्यमंत्री रहे हेमराज वर्मा के नेतृत्व में धरना दिया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमराज ने कहा कि ये कोई मामूली लड़ाई नहीं है। यह सरकार चारों तरफ से सिर्फ पैसा इकट्ठा कर रही है। सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। बलात्कारी लोगों को बचाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद पर कसा कानून का शिकंजा, अदालत में पेश होने का आदेश, जानिया क्या है मामला

सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हाजी रियाज अहमद वर्तमान में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में अमरिया तहसील में धरना दिया गया। हाजी रियाज अहमद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है। अफसरशाही सरकार के कंट्रोल से बाहर हो गई है अब सरकार को बदलने की जरूरत है। जनता को समझना चाहिए कौन उनका भला चाहता है और कौन बुरा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो