script2.55 लाख वोटों से जीतने के बाद भी इस नेता ने नहीं लिया जीत का प्रमाणपत्र | Varun Gandhi won lok sabha election2019 Pilibhit constituency latest n | Patrika News
पीलीभीत

2.55 लाख वोटों से जीतने के बाद भी इस नेता ने नहीं लिया जीत का प्रमाणपत्र

प्रत्याशी जीत का प्रमाणपत्र लेने नहीं आया तो जिलाधिकारी ने उनके जनसंपर्क अधिकारी को सर्टिफिकेट दिया।

पीलीभीतMay 25, 2019 / 05:18 pm

suchita mishra

lok sabha election 2019

भाजपा

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश का संवेदनशील लोकसभा क्षेत्र है पीलीभीत। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने फेरबदल किया। यहां से सांसद और केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी को सुल्तानपुर भेज दिया। सुल्तानपुर से सांसद फिरोज वरुण गांधी को पीलीभीत से टिकट दिया। वरुण गांधी ने 2,55,627 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इसके बाद भी वे जीत का प्रमाणपत्र लेने नहीं आए।
जनसंपर्क अधिकारी ने लिया प्रमाणपत्र
वरुण गांधी को कुल 7027255 मिले। महागठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हेमराज वर्मा को 447140 मिले। नोटा भी तीसरे नम्बर पर रहा और नोटा को 9914 वोट मिले। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने वरुण गांधी के नाम का जीत प्रमाण पत्र उनके पीआरओ कमलकांत को दिया।
varun gandhi
सपा प्रत्याशी का आरोप

लोकसभा चुनाव में पराजित समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हेमराज वर्मा ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के कारण हार हुई है।

किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
क्रम संख्या अभ्यर्थी दल का नाम ई.वी.एम. मत डाक द्वारा मत कुल मत % मत
1 फिरोज वरूण गॉंधी भारतीय जनता पार्टी 702755 1794 704549 59.38
2 हेमराज वर्मा समाजवादी पार्टी 447140 1782 448922 37.83
3 अनीता त्रिपाठी शिवसेना 3961 13 3974 0.33
4 डाॅ0 भरत जनता दल (यूनाइटेड) 1606 18 1624 0.14
5 डॉ० सीता राम राजपूत सबका दल यूनाइटेड 1097 1 1098 0.09
6 संजय कुमार भारती नैतिक पार्टी 689 7 696 0.06
7 मो0 हनीफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) 1275 1 1276 0.11
8 उर्वशी सिंह निर्दलीय 861 3 864 0.07
9 कैफ रजां खाँ निर्दलीय 924 2 926 0.08
10 जाफरी बेगम निर्दलीय 1627 6 1633 0.14
11 मुनेश सिंह निर्दलीय 2128 1 2129 0.18
12 वरूण गाँधी निर्दलीय 4471 12 4483 0.38
13 सुरेन्द्र कुमार गुप्ता निर्दलीय 4440 2 4442 0.37
14 NOTA इनमें से कोई नहीं 9916 57 9973 0.84
Total 1182890 3699 1186589
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Home / Pilibhit / 2.55 लाख वोटों से जीतने के बाद भी इस नेता ने नहीं लिया जीत का प्रमाणपत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो