25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधीर रंजन चौधरी : टीएमसी के असंतुष्ट नेता कांग्रेस में लौट आएं, मिलेगा सम्मान

  कांग्रेस से निकली पार्टी है टीएमसी। टीएमसी की अपनी कोई पहचान नहीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 13 Nov 2020, 7:35 AM IST

adhir Ranjan

कांग्रेस में आने वाले नेताओं को सम्मान मिलेगा।

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 को ध्यान में रखते हुए तृणमूल कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं को मूल पार्टी कांग्रेस में लौट आने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में आपको गरिमा प्रदान करने की शक्ति है। कांग्रेस में आने वाले नेताओं को सम्मान और काम करने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Politics of cattle smuggling: तृणमूल के नेताओं की जेब में गए है मवेशी तस्करी के पैसे- अधीर चौधरी

टीएमसी की कोई पहचान नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी का बयान उस समय आया है जब ममता सरकार में मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी पार्टी के बैनर के बिना पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में जनसभाएं कर रहे हैं। चौधरी की इस अपील को सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है। बता दें कि इस समय कांग्रेस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 की तैयारी में जुटी है।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर पेज पर चौधरी ने याद दिलाया है कि तृणमूल कांग्रेस का जन्म कांग्रेस पार्टी से ही हुआ है। टीएमसी की कोई राजनीतिक पहचान नहीं है।