scriptभारत: परमाणु बम से लैस अग्नि-1 मिसाइल दुश्‍मन देशों पर बरपा सकता है ‘कहर’ | Agni-1 missile equipped with atomic bomb could wreak havoc on enemy | Patrika News
राजनीति

भारत: परमाणु बम से लैस अग्नि-1 मिसाइल दुश्‍मन देशों पर बरपा सकता है ‘कहर’

अग्नि-1 की मारक क्षमता काफी अधिक है। यह सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करके दुश्मनों के ठिकाने पर कहर बरपाने में सक्षम है।

Oct 31, 2018 / 02:13 pm

Dhirendra

agni-1

भारत: परमाणु बम से लैस अग्नि-1 मिसाइल दुश्‍मन देशों पर बरपा सकता है ‘कहर’

नई दिल्‍ली। भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम स्वदेश निर्मित अग्नि-1 मिसाइल का मंगलवार की रात्रि में सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह मिसाइल 700 किलोमीटर की दूरी तक के लक्ष्य को भेद सकती है। यह दुश्‍मन देश पर परमाणु बम गिराकर कहर बरपा सकता है। स्वदेश निर्मित इस बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण ओडिशा में किया गया। इससे पहले भारत अग्नि पांच का भी सफल परीक्षण कर चुका है।
लक्ष्‍य को साधने में सक्षम
अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण भारत ने मंगलवार रात में किया है। यह परमाणु बमों को भी गिराने में सक्षम है। इसकी मारक क्षमता काफी अधिक है और सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करके दुश्मनों को तबाह कर सकती है। पाकिस्‍तान और चीन के कई शहरों पर यह कहर बरपा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामरिक बल कमान ने अभियान तैयारियों को मजबूत करने के लिए डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल का परीक्षण किया। बताया गया है कि परीक्षण के दौरान सभी लक्ष्यों को हासिल करने में वैज्ञानिकों को सफलता मिली है। बता दें कि अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का भी भारत सफल परीक्षण कर चुका है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा निर्मित अग्नि-5, अग्नि मिसाइल श्रृंखला का सबसे उन्नत संस्करण है।
विशेष नौवहन प्रणाली से लैस
अग्नि-1 मिसाइल स्वदेशी तकनीक से विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु सक्षम मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता सात सौ किलोमीटर है। मिसाइल को रेल व सड़क दोनों प्रकार के मोबाइल लांचरों से छोड़ा जा सकता है। अग्नि-1 में विशेष नौवहन प्रणाली लगी है जो सुनिश्चत करती है कि मिसाइल अत्यंत सटीक निशाने के साथ अपने लक्ष्य पर पहुंचे।

Home / Political / भारत: परमाणु बम से लैस अग्नि-1 मिसाइल दुश्‍मन देशों पर बरपा सकता है ‘कहर’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो