राजनीति

शाह के शाही डिनर में क्षेत्रीय नेताओं की पसंद का खयाल, लिट्टी चोखा से लेकर पूरनपोली तक शामिल

शाह के शाही डिनर में हर नेता की पसंद का ध्यान
क्षेत्रीय व्यंजनों को भी दी गई तरजीह
पंजाब से लेकर बिहार और महाराष्ट्र का जायका शामिल

नई दिल्लीMay 21, 2019 / 06:24 pm

धीरज शर्मा

शाह के शाही डिनर में क्षेत्रीय नेताओं की पसंद का खयाल, लिट्टी चोखा से लेकर पूरनपोली तक शामिल

नई दिल्ली। देश की 17वीं लोकसभा का परिणाम बस एक कदम दूर है। 23 मई को ये साफ हो जाएगा कि जनता ने किसी जनाधार दिया है। इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। लेकिन चुनाव परिणामों के बाद किसी तरह की कोई कमी न रह जाए इसको लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने सहयोगी दलों को साधने में जुटे हैं। इसी कड़ी में एनडीए ने आज अपने सहयोगी दलों के लिए डिनर का आयोजन किया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस डिनर डिप्लोमेसी के जरिये सहयोगियों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा समेत सहयोगी दलों के नेता भी अमित रात्रिभोज में पहुंच गए हैं।

हर क्षेत्र के लोगों का रखा गया खयाल
बात सत्ता तक पहुंचने की हो और इसके लिए जोड़ तोड़ करना है या फिर सहयोगियों को साधना है तो अमित शाह इसमें माहिर माने जाते हैं। यही वजह है कि डिनर में आने वाले लोगों की पसंद का भी इसमें खास ध्यान रखा गया है। सूत्रों की माने तो रात्रिभोज में क्षेत्रीय व्यंजनों को भी तरजीह दी गई है।
 

https://twitter.com/ANI/status/1130803477456801792?ref_src=twsrc%5Etfw
राबड़ी देवी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, भाजपा के साथ गठबंधन कर काम करने का लगाया आरोप

बिहार के नेताओं के लिए लिट्टी-चोखा
शाह के शाही डिनर में बिहार के नेताओं की पसंद का विशेष ध्यान रखा गया है। खास तौर पर नीतीश कुमार के लिए यहां लिट्टी चोखे की व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें अपना सा महसूस हो। मेन्यू में हर नेता के लिए उनकी पसंदीदा डिश तैयार की गई है।
महाराष्ट्र की पूरनपोली भी
रात्रिभोज में जहां एक तरफ बिहार के नेताओं की पसंद को तवज्जो दी गई है तो वहीं महाराष्ट्र के जायके का भी पूरा खयाल रखा गया है। डिनर में महाराष्ट्रियन पकवानों में खास तौर पर पूरनपोली रखी गई। आपको बता दें कि एनडीए में महाराष्ट्र से शिवसेना प्रमुख रूप से भाजपा की सहयोगी पार्टियों में शामिल है। ऐसे में उद्धव ठाकरे के लिए यहां काफी कुछ है। हालांकि उद्धव ठाकरे फिलहाल लंदन में हैं। अगर उद्धव डिनर में शामिल नहीं हुए तो उनके प्रतिनिधि के तौर पर शिवसेना के सुभाष देसाई शामिल होंगे।
जश्न की तैयारी में जुटी भाजपाः मुख्यालय सजाने का काम शुरू, कांग्रेस ऑफिस में पसरा सन्नाटा

लगेगा पंजाबी तड़का
डिनर डिप्लोमेसी में शाह ने पंजाब के व्यंजनों का भी खास ध्यान रखा है। क्योंकि रात्रिभोज में पंजाब से भाजपा की सहयोगी पार्टी अकली दल भी पहुंचा है। ऐसे में पंजाबी व्यंजनों में छोले भटूरे के साथ-साथ अन्य व्यंजनो को भी शामिल किया गया है।

Home / Political / शाह के शाही डिनर में क्षेत्रीय नेताओं की पसंद का खयाल, लिट्टी चोखा से लेकर पूरनपोली तक शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.