राबड़ी देवी ने ट्वीट कर कहा है कि सीबीआई ईडी की तरह चुनाव आयोग ने भाजपा से गठबंधन कर लिया और उसके साथ मिलकर बेशर्मी से काम कर रहा है। राबड़ी का आरोप है कि देशभर के स्ट्रॉन्ग रूम्स के आसपास ईवीएम की बरामद की जा रही हैं। ट्रकों की निजी वाहनों में ईवीएम पकड़ी जा रही हैं। ये कहां से आ रही हैं, कहां जा रही हैं, कब, क्यों जैसे कई सवाल राबड़ी ने अपने ट्वीट के जरिये किए हैं।