20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dholpur / Dholpur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: धौलपुर जिला परिषद, पंचायत समितियों चुनाव परिणाम आने शुरू, जाने ताजा अपडेट 

Dholpur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: धौलपुर जिला परिषद, पंचायत समितियों चुनाव परिणाम आने शुरू, जाने ताजा अपडेट 

Dholpur Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: पंचायतीराज के चुनाव संपन्न होने के बाद शुक्रवार सुबह जिले की छह पंचायत समितियों के १३८ सदस्यों और जिला परिषद के २९ वार्डों की मतगणना बाड़ी रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी।
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 20 Nov 2026, 12:22 PM IST

Dholpur Panchayat Chunav 2026 Results

AI Image

धौलपुर. पंचायतीराज के चुनाव संपन्न होने के बाद शुक्रवार सुबह जिले की छह पंचायत समितियों के १३८ सदस्यों और जिला परिषद के २९ वार्डों की मतगणना बाड़ी रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। पंचायत समिति सदस्यों की गणना सुबह ८ बजे से पंचायत वार अलग-अलग कक्षों में शुरू होगी। इसके बाद सुबह ११.३० बजे से जिला परिषद के २९ वार्डों की काउंटिंग होगी। मतगणना को लेकर यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना स्थल पर एजेंट और प्रत्याशी को अधिकृत कार्ड के साथ प्रवेश दिया जाएगा। माना जा रहा है कि दोपहर करीब १२ बजे तक काफी हद तक स्थिति साफ हो जाएगी। उधर, राजनीतिक दलों में भी परिणाम को लेकर हलचल बढ़ गई हैं। दोनों प्रमुख दलों ने जिताऊ प्रत्याशियों को पहले ही अपने बाड़े में सुरक्षित कर दिया है। साथ ही भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला प्रमुखी पद पर अपना दावा ठोक रहे हैं। जिला प्रमुख का पद अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित है। पूर्व में इस पद पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था लेकिन इस दफा जिला प्रमुखी पद के लिए चुनाव के दौरान दिग्गजों के बीच हुई बयानबाजी से माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है।

एसडीएम धौलपुर सुरेश राव ने बताया कि धौलपुर पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की काउंटिंग के लिए यहां १४-१४ टेबिल लगाई हैं। मतगणना सुबह ८ बजे से शुरू होगी। बताया कि पंचायत समिति काउंटिंग के बाद धौलपुर पंचायत समिति अंतर्गत ५ जिला परिषद सदस्यों की गणना बाद में शुरू होगी। कहा कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए हैं।

अलग-अलग कक्ष में होगी गिनती

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में काउंटिंग अलग-अलग कक्षों में होगी। काउंटिंग पंचायत समिति वार होगी। जिसमें धौलपुर और राजाखेड़ा पंचायत समितियों के लिए २५-२५ सदस्यों की मतगणना के लिए १४-१४ टेबल लगाए हैं। वहीं, जिले की बाड़ी और बसेड़ी पंचायत समिति के १९ सदस्य और सैंपऊ पंचायत समिति के २७ सदस्यों के लिए १२ टेबल लगाई हैं। वहीं, सरमथुरा पंचायत समिति के १५ सदस्यों की काउंटिंग के लिए १०-१० टेबल लगाए हैं। मतगणना के साथ ही परिणाम की घोषणा की जाएगी।

कई दावेदार जिला प्रमुखी दौड़ में

जिला प्रमुखी की दौड़ में इस दफा कई महिला प्रत्याशियों के नाम चुनाव शुरू होने के समय से दौड़ में बने हुए हैं। हालांकि, महिला प्रत्याशियों के पीछे उनके परिवार के पुरुष सदस्य की राजनीति और दमखम है। प्रमुख दावेदारों में बसेड़ी से भाजपा के पूर्व विधायक रहे सुखराम कोली की पत्नी राजकुमारी कोली, अनीषा जाटव, वर्षा देवी, सोमवती देवी, ऊषा जाटव समेत कुछेक नाम और भी हैं। अभी तक जिला प्रमुख के पद पर राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र का कब्जा रहा है। इस दफा भी कांग्रेस की ओर से सेवानिवृत एसआई प्रेम सिंह भास्कर की पत्नी सोमवती देवी और पूर्व प्रधान प्रियंका की बहन अनीष जाटव दौड़ में चल रही हैं। हालांकि, दोनों नाम प्रमुखता से सामने आए हैं लेकिन शुक्रवार को आने वाले नतीतों के बाद तय होगा कि कुर्सी का दावेदार कौन होगा। वहीं, सत्ताधारी दल भाजपा में कुछ सामने हैं। इसमें बड़ा नाम पूर्व विधायक कोली की पत्नी राजकुमारी का है। हालांकि, शुरुआती चरण के बाद पार्टी में से कुछ और भी नाम सामने आए। जिसमें ऊषा जाटव और वर्षा देवी के भी नाम शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजावत का कहना है कि जिला प्रमुख इस दफा भाजपा का होगा।

पर्दे के पीछे की कहानी अलग...

राजनीति में जो दिखता है, वैसे कम होता है। राजनीति में पर्दे के पीछे कई चेहरे होते हैं जो चुनाव के दौरान चाल चलते हैं। ऐसा ही कुछ इस दफा जिला प्रमुख के पद को लेकर है। साल २०१८ से लगातार जिला प्रमुख का पद कांग्रेस के पास रहा है लेकिन इस दफा समीकरण बदले हुए हैं। कांग्रेस की धौलपुर विधायक के पति और पूर्व विधायक बीएल कुशवाहा के प्रचार और बयानों में दिखी तल्खी से इस दफा जिला प्रमुख के पद पर कब्जा जमाना आसान नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा, बसेड़ी विधायक संजय जाटव समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शुक्रवार के नतीजों पर नजर गड़ाए हुए हैं। राजाखेड़ा विधायक बोहरा ने पंचायत समिति राजाखेड़ा और जिला परिषद वार्ड सदस्यों के लिए पूरा दमखम लगाया है। ग्रामीण क्षेत्र में उन्होंने लगातार प्रचार की कमान संभाल रखी थी। उधर, सत्ताधारी दल भाजपा निकाय चुनाव के नतीजों की तरह की पंचायती राज के परिणाम आने की उम्मीद लगाए हुए हैं। हालांकि, दोनों ही प्रमुख दलों में खैमेबाजी है लेकिन अंदुरुनी तौर पर कई हाथ आपस में जुड़े हुए हैं। साथ ही इनके कैम्पों में जिताऊ प्रत्याशियों की संख्या भी अधिक है, जो चुनाव परिणाम के बाद तस्वीर बदल सकते हैं।

धौलपुर जिला परिषद – वार्डवार उम्मीदवार सूची

वार्डआरक्षणउम्मीदवार (पार्टी)
1सामान्यचन्द्रपुरी (निर्दलीय), दीवान (कांग्रेस), रमेश (बसपा), राकेश (भाजपा)
2SC महिलाअनीता कुमारी (बसपा), अर्चना (निर्दलीय), कमला (कांग्रेस), खुशबू (निर्दलीय), राजकुमारी (भाजपा), संजना (निर्दलीय)
3ST महिलाभगवान देई (निर्दलीय), मेघबाई (कांग्रेस), मोरबाई (बसपा), रिंकी मीना (भाजपा), शक्ति कुमारी (निर्दलीय)
4सामान्यआकाश मीना (भाजपा), रामवीर (निर्दलीय), वीर सिंह मीना (कांग्रेस), श्रीलाल (बसपा)
5सामान्य महिलागायत्री (निर्दलीय), मथुरा मीना (भाजपा), विनीता कुमारी (कांग्रेस), शंकर बाई (बसपा), शारदा (निर्दलीय), साधना देवी (निर्दलीय)
6SCऊषा (भाजपा), तोरन सिंह (निर्दलीय), ब्रजमोहन (बसपा), सन्तो देवी (कांग्रेस)
7STआकाश (कांग्रेस), मनीषा कुमारी मीना (AAP), रमेश कुमार (बसपा)
8सामान्य महिलाअनिता (कांग्रेस), निशा (निर्दलीय), सुनीता (भाजपा)
9SC महिलापिंकी (निर्दलीय), बवीता (कांग्रेस), भगवती (भाजपा), रेशम (बसपा), ललिता (निर्दलीय)
10SC महिलाआशा (निर्दलीय), कमलेश (निर्दलीय), राजरेखा (बसपा), राम देवी (भाजपा), हरभेजी (कांग्रेस)
11OBC महिलाअंजली (बसपा), सुनीता (कांग्रेस), सुमन (भाजपा)
12सामान्यकपिल सिंह (भाजपा), किशन कुमार (निर्दलीय), किशन सिंह (कांग्रेस), ममता (बसपा)
13सामान्यबलवीर सिंह (भाजपा), भीकम सिंह (कांग्रेस), मांगी लाल (बसपा)
14SCदीवान सिंह (भाजपा), ब्रजकिशोर (निर्दलीय), शीतल (निर्दलीय), साधना (बसपा), सोमवती (कांग्रेस)
15सामान्य महिलागुलाब देवी (निर्दलीय), प्रेमवती (निर्दलीय), भूरी देवी (भाजपा), मंजेश कुमारी (निर्दलीय), ममता (कांग्रेस), शिवानी (निर्दलीय), शीला (बसपा)
16सामान्यलाठि सहाव (निर्दलीय), वीरेंद्र सिंह पाराशर (भाजपा), साहब सिंह (कांग्रेस), सुरेंद्र (बसपा)
17SCअनीशा सिंह (कांग्रेस), ओमप्रकाश (निर्दलीय), प्रेमवती (निर्दलीय), रेशम देवी (निर्दलीय), वर्षा (भाजपा), हरिमोहन (बसपा)
18OBCरामदत्त (भाजपा), लाखन सिंह (कांग्रेस)
19OBC महिलागुलाब देवी (कांग्रेस), मनीषा (भाजपा), मीना देवी (निर्दलीय)
20सामान्य महिलानीलम कुशवाह (कांग्रेस), रजनी देवी (भाजपा)
21सामान्यप्रीती कुमारी (भाजपा), भरत सिंह (कांग्रेस), भूरी देवी (निर्दलीय)
22सामान्यप्रताप सिंह (कांग्रेस), ब्रजकिशोर (भाजपा), राहुल सिंह (बसपा)
23OBC महिलागुड्डी (कांग्रेस), बबली (भाजपा)
24सामान्य महिलाआरती देवी (बसपा), मुन्नी (भाजपा), विमलेश जाटव (कांग्रेस), श्रीमति देवी (AAP)
25सामान्य महिलाआरती (बसपा), विश्व सौंदर्य (कांग्रेस), सुधा देवी (भाजपा)
26OBCनेमीचंद (बसपा), रामबरन सिंह (निर्दलीय), रामसिंह (भाजपा), वेदप्रकाश (कांग्रेस)
27सामान्यअजय सिंह (भाजपा), मुकेश कुमार (निर्दलीय), वीरेंद्र (कांग्रेस), सत्येंद्र सिंह (निर्दलीय), हाकिमी सिंह (बसपा)
28OBCअशोक कुमार (निर्दलीय), असलम खां (बसपा), नरेन्द्र (कांग्रेस), साहब सिंह (भाजपा)
29सामान्य महिलागीता (बसपा), नीतू (निर्दलीय), पूनम राजावत (भाजपा), रामदेवी (कांग्रेस), लाडो (AAP)

धौलपुर जिले की पंचायत समितियों के नाम

क्रमपंचायत समितिकुल वार्ड
1बाड़ी27
2बसेड़ी19
3धौलपुर25
4राजाखेड़ा25
5सरमथुरा15
6सैंपऊ27
कुल6 पंचायत समितियां138 वार्ड

धौलपुर पंचायत समिति – वार्डवार उम्मीदवार सूची

वार्डआरक्षणउम्मीदवार (पार्टी)
1OBC महिलापूजा (भाजपा), राम सनेही (कांग्रेस)
2सामान्य महिलाप्रीति (कांग्रेस), राखी (भाजपा)
3सामान्यहरीनिवास शर्मा (भाजपा), भरत सिंह (कांग्रेस), ब्रजकिशोर शर्मा (निर्दलीय)
4सामान्य महिलाखुशी त्यागी (निर्दलीय), सीतादेवी (कांग्रेस), राजकुमारी (भाजपा)
5सामान्य महिलालक्ष्मी (भाजपा), मिथलेश (कांग्रेस)
6सामान्य महिलाममता देवी (निर्दलीय), मन्जू देवी (कांग्रेस), सौमोती देवी (भाजपा)
7सामान्य महिलापूजा कुशवाह (भाजपा), राधा (कांग्रेस)
8OBCराहुल (निर्दलीय), लाखन सिंह (कांग्रेस), पुष्पेन्द्र कुमार (भाजपा)
9OBCअरविन्द सिंह (निर्दलीय), मेवाराम (भाजपा), हेतराम सिंह (कांग्रेस)
10सामान्य महिलाशीला देवी (कांग्रेस), निक्की (भाजपा)
11सामान्यबाबूलाल (निर्दलीय), रनवीर सिंह (निर्दलीय), रामअवतार (भाजपा), जसवंत सिंह (कांग्रेस), सतीश चन्द्र (बसपा)
12OBCअमरीश (बसपा), ओमवीर (कांग्रेस), सुनील कुमार (भाजपा), शंकर सिंह (निर्दलीय)
13SC महिलारेनू (निर्दलीय), लक्ष्मी देवी (निर्दलीय), रचना (कांग्रेस), पुष्पा कुमारी (भाजपा)
14SCवीरवती (बसपा), अजय सिंह (कांग्रेस), हेमलता (भाजपा)
15सामान्यमलखान सिंह (निर्दलीय), वासदेव (निर्दलीय), रामवीर (निर्दलीय), सुनील कुमार (निर्दलीय), राजवीर (भाजपा), शेर सिंह (कांग्रेस), अजीत (बसपा)
16SCललिता देवी (बसपा), सूरज सिंह (भाजपा), सुनील कुमार (निर्दलीय), धर्मेन्द्र सिंह (निर्दलीय), मीना (कांग्रेस)
17OBC महिलाओमवती (निर्दलीय), रामबीरी (भाजपा), रजनी (कांग्रेस)
18सामान्य महिलारामबेटी (कांग्रेस), लल्लाबेटी (बसपा)
19सामान्य महिलापिंकी (भाजपा), ममता देवी (कांग्रेस)
20सामान्यमहावीर सिंह (कांग्रेस), सोनू (बसपा), पवन (भाजपा), कमलेश (निर्दलीय), शैलेन्द्र (निर्दलीय)
21SC महिलासपना (बसपा/निर्दलीय), लक्ष्मी (भाजपा), मंजू देवी (कांग्रेस)
22सामान्यनवल किशोर (भाजपा), रूपकिशोर (निर्दलीय), अनिल कुमार बघेला (निर्दलीय), धर्म सिंह (कांग्रेस), रामफूल (निर्दलीय), लक्ष्मण सिंह (निर्दलीय)
23सामान्यनीकेश कुमार सक्सेना (निर्दलीय), राजेश कुमार (कांग्रेस), रामवीर (भाजपा)
24SCअनिल कुमार (बसपा), राम खिलाडी (भाजपा), निबास कुमार (कांग्रेस), सुनील कुमार (निर्दलीय)
25सामान्यजितेन्द्र सिंह (निर्दलीय), हरप्रसाद (निर्दलीय), संजयसिंह (भाजपा), सीमा कुमारी (कांग्रेस)

राजाखेड़ा पंचायत समिति – वार्डवार उम्मीदवार सूची

वार्डआरक्षणउम्मीदवार (पार्टी)
1सामान्य महिलारेखा देवी (भाजपा), ममता देवी (बसपा), गायत्री (कांग्रेस), कान्ती देवी (निर्दलीय), मंजेश (निर्दलीय)
2सामान्यसत्यवीर (कांग्रेस), गुड्डी (भाजपा)
3OBCदशरथ (भाजपा), लाखन (कांग्रेस)
4सामान्य महिलाचंदा (कांग्रेस), बैजन्ती देवी (बसपा), रामा कुमारी (भाजपा)
5सामान्यअशोक कुमार (भाजपा), राजेश कुमार (कांग्रेस)
6SCशेर सिंह मौर्य (कांग्रेस), जीतेन्द्र कुमार (भाजपा)
7OBC महिलासुखदेई उर्फ सुखदेवी (भाजपा), सुनीता (कांग्रेस), सविता वर्मा (निर्दलीय)
8OBC महिलाशकुन्तला देवी (भाजपा), भूरी देवी (कांग्रेस), राजेश देवी (निर्दलीय)
9SCजीतू (भाजपा), नरेन्द्र सिंह (कांग्रेस)
10OBCसुखवीर (कांग्रेस), राजेश घुरैया (भाजपा), अमरीश (AAP)
11सामान्य महिलाआरती देवी (भाजपा), रीना देवी (निर्दलीय), राजकुमारी (कांग्रेस)
12सामान्यरबी कुमार (निर्दलीय), मांगीलाल (भाजपा), बदन सिंह (कांग्रेस)
13SC महिलापप्पी (निर्दलीय), अनार देवी (भाजपा), सुमन (निर्दलीय), कविता (कांग्रेस)
14सामान्यशिवम सिंह (निर्दलीय), सीताराम (कांग्रेस), ओमप्रकाश (भाजपा)
15OBCरोतान सिंह (भाजपा), सुग्रीव (कांग्रेस)
16सामान्यचन्द्रभान (कांग्रेस), अनुज शर्मा (निर्दलीय), बिजेन्द्र सिंह (भाजपा), धमेन्द्र कुमार (बसपा)
17सामान्य महिलादेवकी (निर्दलीय), मछला देवी (भाजपा), कृष्णा देवी (कांग्रेस)
18सामान्यहरीदयाल (कांग्रेस), हाकिम सिंह (निर्दलीय), सोनू (भाजपा)
19सामान्य महिलारेनू (भाजपा), देवेन्द्री (कांग्रेस)
20सामान्य महिलावन्टी देवी (कांग्रेस), रुमा (भाजपा)
21SC महिलासपना (बसपा/निर्दलीय), लक्ष्मी (भाजपा), मंजू देवी (कांग्रेस)
22सामान्य महिलापूनम (कांग्रेस), भावना (भाजपा)
23सामान्य महिलाप्रीति जादोन (भाजपा), ज्योति (कांग्रेस)
24सामान्यशैलेन्द्र (भाजपा), दारा सिंह (कांग्रेस), सोनपाल सिंह (निर्दलीय)
25SCरश्मि (निर्दलीय), रनसिंह (निर्दलीय), रामसिंह (कांग्रेस), रविन्द्र सिंह (भाजपा)