18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dholpur / Rajasthan: बहन के लग्न टीका में जा रहे दो चचेरे भाइयों की मौत, शादी वाले घर में कोहराम, एक की हालत नाजुक

Rajasthan: बहन के लग्न टीका में जा रहे दो चचेरे भाइयों की मौत, शादी वाले घर में कोहराम, एक की हालत नाजुक

बहन के लग्न टीका समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले दो चचेरे भाइयों की रास्ते में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। धौलपुर-आगरा सीमा पर नेशनल हाईवे-123 के कैंथरी बॉर्डर के पास बस से टक्कर होना बताया जा रहा है। हादसे की खबर पहुंचते ही शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 18 Nov 2026, 9:08 PM IST

dholpur accident

Dholpur: हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करते एंबुलेंस कर्मी। (फोटो-पत्रिका)

धौलपुर। राजस्थान-उत्तर प्रदेश सीमा पर बुधवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक अपनी चचेरी बहन के लग्न टीका कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही शादी की तैयारियों में जुटे परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में खुशियों का माहौल था, वहां मातम छा गया।

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 123 पर राजस्थान-उत्तर प्रदेश के कैंथरी बॉर्डर के पास हुआ। यह स्थान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जगनेर थाना क्षेत्र में आता है। मृतकों की पहचान आगरा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के नगला रमले निवासी बबलू (30) पुत्र महेंद्र लोधा और उसके चचेरे भाई जितेंद्र (32) पुत्र भूप सिंह के रूप में हुई है। वहीं राजू पुत्र गोपाल गंभीर रूप से घायल है।

बहन के लग्न टीका में शामिल होने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, बबलू, जितेंद्र और राजू अपनी चचेरी बहन के लग्न टीका समारोह में शामिल होने के लिए बगचोली मांगरोल जा रहे थे। इसी दौरान कैंथरी बॉर्डर के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि किसी बस से टक्कर लगने के कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि, हादसे के कारणों और इसमें शामिल वाहन को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

सैंपऊ अस्पताल में चिकित्सकों ने 2 को मृत घोषित किया

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलने पर हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को सैंपऊ अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बबलू और जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजू की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

सैंपऊ थाने के एएसआई वीरभान सिंह ने बताया कि हादसे का घटनास्थल आगरा जिले के जगनेर थाना क्षेत्र में है। रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिलने पर सैंपऊ पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। मृतक के चचेरे भाई रामकिशन ने बताया कि परिवार में बहन के लग्न टीका समारोह की तैयारियां चल रही थीं। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीनों निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। दो युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह वीडियो भी देखें :