17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य निर्वाचन की मतगणना 20 को

पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य निर्वाचन के तहत धौलपुर जिले की पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र की धौलपुर बाड़ी, सैंपऊ, राजाखेड़ा, बसेड़ी एवं सरमथुरा पंचायत समिति सदस्यों एवं जिला परिषद सदस्य की मतगणना 20 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़ी रोड धौलपुर में आयोजित की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 17 Nov 2026, 7:19 PM IST

Dholpur news

पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना स्थल

धौलपुर. पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य निर्वाचन के तहत धौलपुर जिले की पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र की धौलपुर बाड़ी, सैंपऊ, राजाखेड़ा, बसेड़ी एवं सरमथुरा पंचायत समिति सदस्यों एवं जिला परिषद सदस्य की मतगणना 20 नवम्बर शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़ी रोड धौलपुर में आयोजित की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य की मतगणना वार्डवार की जाएगी। प्रत्येक वार्ड की मतगणना संबंधित मतगणना कक्ष में निर्धारित टेबल पर होगी। उन्होंने बताया कि सभी मतगणना कक्षों में बैरीकेटिंग, जाली, माइक, लाइट, फर्नीचर, टेबिल व टेबिल कवर की व्यवस्था की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य की मतगणना प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगी, जिसके गणन अभिकर्ताओं को प्रात: 7.30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा तथा जिला परिषद सदस्य वार्ड की मतगणना 11.30 बजे से प्रारंभ होगी। जिसके गणन अभिकर्ताओं को 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी गणना पर्यवेक्षक एवं गणन सहायक आवश्यक रूप से प्रात: 7 बजे तक राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़ी रोड धौलपुर पर पहुंचना होगा।

मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए अधिकृत व्यक्तियों की पूरी छानबीन एवं निगरानी के पश्चात ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर बनाए गए मैटल डिटेक्टर से गुजरने के उपरान्त ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर किसी भी व्यक्ति को हथियार, मोबाइल फोन, कॉर्डलेस फोन लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिकृत व्यक्ति ही मोबाइल फोन ले जा सकेंगे। अभ्यर्थियों के निजी वाहनों की मतगणना स्थल से 200 मीटर की दूरी पर ही पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

जिला परिषद सदस्य चुनाव में 72.38 प्रतिशत रहा मतदान

प्रभारी अधिकारी सांख्यिकी प्रकोष्ठ पंचायती राज के अनुसार चतुर्थ चरण में जिला परिषद सदस्य के 12 वार्डों में कुल 2 लाख 91 हजार 155 पंजीकृत मतदाता थे। इनमें से 2 लाख 10 हजार 726 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल 72.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि कुल 1 लाख 56 हजार 961 पंजीकृत पुरुष मतदाताओं में से 1 लाख 14 हजार 766 पुरुष मतदाताओं ने मतदान कियाए जो कुल पुरुष मतदाताओं का 73ण्12 प्रतिशत है। वहीं 1 लाख 34 हजार 192 पंजीकृत महिला मतदाताओं में से 95 हजार 959 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.51 प्रतिशत रहा तथा 2 थर्ड जेंडर पंजीकृत मतदाता में से 1 थर्ड जेंडर मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया जो 50 प्रतिशत रहा।