16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: हॉट सीट बनी जिला प्रमुखी, ढाई दशक के साम्राज्य को चुनौती!

राजाखेड़ा का वार्ड 14 पिछले ढाई दशक से अधिक समय से जिला प्रमुख निर्वाचन का हॉट स्पॉट बना हुआ है। इस वार्ड से रामवती देवी, किशन चंद शर्मा, दो बार भगवान देवी, डॉ.धर्मपाल जादौन जिला प्रमुख लगातार रहे हैं। निवर्तमान जिला प्रमुख भगवान देवी भी इसी वार्ड से चुनाव जीतकर ही पद प्राप्त की हुई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 16 Nov 2026, 6:58 PM IST

dholpur news

जिला परिषद कार्यालय

Dholpur, राजाखेड़ा. पिछले ढाई दशक से अधिक समय से जिला प्रमुख पर कब्जा जमाए हुए राजाखेड़ा क्षेत्र वासियों का क्या इस दफा भी दावेदारी रहेगी या फिर से अन्य विधानसभा का कब्जा होगा! पंचायतीराज के चुनाव शुरू होने के साथ ही जिला प्रमुख का पद को लेकर दोनों ही दल जोरआजइश कर रहे हैं। हालांकि, इस पद पर किसका कब्जा होगा यह आगामी 20 नवम्बर को घोषित होने वाले परिणाम के बाद ही तय हो पाएगा।

वहीं, जिला प्रमुख पद के होने वाले चुनाव को लेकर दिग्गजों की राजनीति लड़ाई इस दफा गली नुक्कड़ों की चर्चा का विषय बन चुकी है। सूत्रों के अनुसार अंदरखाने सत्ताधारी दल समेत अन्य के दिग्गज भी इस अभेद्य किले में सेंधमारी के लिए हर संभव प्रयास में जुट गए हैं। लेकिन मतदाता किस पर मोहर लगाएंगे यह आगामी 20 नवम्बर को तय होगा। उससे पहले सभी दिग्गज और उनके समर्थक अपना दावा मजबूती के साथ ठोक रहे हैं।

ढाई दशक से लगातार हॉटस्पॉट

राजाखेड़ा का वार्ड 14 पिछले ढाई दशक से अधिक समय से जिला प्रमुख निर्वाचन का हॉट स्पॉट बना हुआ है। इस वार्ड से रामवती देवी, किशन चंद शर्मा, दो बार भगवान देवी, डॉ.धर्मपाल जादौन जिला प्रमुख लगातार रहे हैं। निवर्तमान जिला प्रमुख भगवान देवी भी इसी वार्ड से चुनाव जीतकर ही पद प्राप्त की हुई हैं। हालांकि पिछले चुनाव में क्षेत्रीय विधायक रोहित बोहरा और बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के बीच राजनीतिक मुकाबला रहा और सार्वजनिक मंचों के जरिए हुई बयानबाजी से मामला गर्म रहा था। लेकिन अंत में बाजी राजाखेड़ा के हक में रही। लेकिन इस दफा ऊंट किस करवट बैठता है यह देखना होगा।

इस बार दबे पांव...राजनीतिक चालें

जिला प्रमुख पद के लिए हालांकि इस बार किसी भी प्रकार की कोई बयानबाजी नहीं हुई है लेकिन सोशल मीडिया पर समर्थकों की चुनौती भरी पोस्ट्स और दिग्गजों का मूक समर्थन अंदुरुनी कहानी बयां कर रहा है। लेकिन अभी से अंदुरुनी लड़ाई और जिताऊ प्रत्याशी की बाडाबंदी कहानी को स्पष्ट कर रही है। वहीं, दोनों की दल अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। जिताऊ उम्मीदवार पहले ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट हो चुके हैं। चुनाव के बीच कांग्रेस विधायक शोभारानी के पति की ओर से मैदान में आने से माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है।