15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: मतदान के साथ ही भाजपा और कांग्रेस सक्रिय, जिताऊ प्रत्याशियों पर रखी नजर

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत शनिवार को जिले की तीन पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चतुर्थ चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 15 Nov 2026, 11:27 AM IST

Dholpur news

धौलपुर. ट्राइसाइकिल सहारे मतदान करने पहुंची महिला।

धौलपुर. पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत शनिवार को जिले की तीन पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चतुर्थ चरण का मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गया। वहीं, जिला परिषद सदस्य पद का सायं 6 बजे तक 71.60 प्रतिशत रहा। मतदान केन्द्रों पर शाम तक मतदाताओं की लम्बी कतारें दिखी।

सरमथुरा व बसेड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की पोङ्क्षलग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे बाद तो पोलिंग बूथों पर नजारा बदल गया। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचने लगे। कई मतदात केन्द्रों पर तो लम्बी कतारें लगने से मतदाता थक कर कतार में ही बैठ गए। मतदान प्रक्रिया के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त राजेश्वर सिंह भी धौलपुर पहुंचे और निर्वाचन अधिकारियों के साथ राजाखेड़ा विधासभा क्षेत्र के मतदाता केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां दिहौली मतदान केन्द्र पर टायलेट बंद मिलने पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताई। चतुर्थ दौर की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। वहीं, आगामी 0 नवम्बर मतगणना होगी। जिसके बाद तय होगा कि जिला प्रमुख व प्रधान के पद पर किसी पार्टी का प्रत्याशी विजयी होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर ने बताया कि तृतीय चरण में जिले की बसेड़ी, राजाखेड़ा एवं सरमथुरा में 12 वार्डों में जिला परिषद सदस्य के लिए 2 लाख 91 हजार 155 मतदाताओं में से 2 लाख 8 हजार 480 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए सायं 6 बजे तक 71.60 प्रतिशत मतदान किया। पंचायत समिति सदस्य बसेड़ी के कुल 19 वार्ड के 92 हजार 645 मतदाताओं में से सायं 6 बजे तक 71 हजार 455 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए 77.13 प्रतिशत मतदान किया। पंचायत समिति सदस्य राजाखेड़ा के 25 वार्डो के कुल 1 लाख 34 हजार 22 मतदाताओं में से सायं 6 बजे तक 90 हजार 487 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए 67.52 प्रतिशत मतदान किया। पंचयात समिति सदस्य सरमथुरा के 15 वार्डों के कुल 64 हजार 488 मतदाताओं में से सायं 6 बजे तक 46 हजार 538 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते 72.17 प्रतिशत मतदान किया।

दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता में दिखा उत्साह

मतदान के लिए बुजुर्ग मतदाताओं के साथ-साथ दिव्यांग मतदाता भी अच्छी संख्या में मतदान केन्द्रों पर पहुंचे। यहां मतदान केन्द्र पर कई दिव्यांग को खुद बिना किसी सहारे के मतदान केन्द्र तक पहुंचे और मतदान किया। इसी तरह बुजुर्ग मतदाता भी परिजनों के साथ पोलिंग बूथ पर आए और स्याही का निशान दिखाते हुए वापस लौट गए। ग्रामीण क्षेत्र में मतदान को लेकर सुबह से ही पोलिंग बूथों के बाहर हलचल दिखी। पार्टी कार्यकर्ता भी सतर्क दिखे और कई मतदाता सूची में अपना नाम खोजते दिखे।

बाड़ेबंदी शुरू, जिताऊ प्रत्याशी अंडरग्राउंड

चतुर्थ चरण का मतदान संपन्न होने के साथ सत्ताधारी दल भाजपा और कांग्रेस सक्रिय हो गए। वरिष्ठ पदाधिकारी मतदान को लेकर लगातार फीडबैक लेते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत भी इलाके में घूमते नजर आए। उधर, मतदान के बीच ही जिताऊ प्रत्याशी भी अंडर ग्राउंड हो गए। सूत्रों के अनुसार दोनों दलों की नजर जिला प्रमुख के पद पर टिकी है। बीते एक सप्ताह से जमकर सोशल मीडिया पर बयानबाजी से चुनाव अंतिम दौर में और तीखा हो गया था। पूर्व विधायक बीएल कुशवाहा के राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता दिखाने से भी चुनावी माहौल गर्म हो गया था। उधर, राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आमजन से मतदान केन्द्र के लिए आह्वान किया। उधर, बाड़ी के पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और बसेड़ी प्रधान के पिता की ओर से बयानबाजी भी सुर्खियों में रही।