18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dholpur / Dholpur: नगर परिषद की निकली लॉटरी, मेला आयोजन से धन वर्षा

Dholpur: नगर परिषद की निकली लॉटरी, मेला आयोजन से धन वर्षा

शरद महोत्सव आयोजन ने आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे नगर परिषद को संबल देने का कार्य किया है। मेले में दुकानों के लिए भूखंड आवंटन से परिषद प्रशासन की लॉटरी खुल गई है। करीब 200 से अधिक दुकानों को आवंटन हो चुका है और इनकी संख्या करीब 250 तक पहुंच चुकी है। हालांकि, अभी कई भूखंड नहीं उठे हैं। लेकिन अभी तक नगर परिषद प्रशासन को करीब 1 करोड़ 10 लाख से अधिक आय हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 18 Nov 2026, 6:25 PM IST

Dholpur news

शरद मेले में आये झूले

धौलपुर. जिले का ऐतिहासिक शरद महोत्सव का उद्घाटन भले ही शरद पूर्णिमा पर पूजन के साथ हो गया हो लेकिन अभी तक मेला शुरू होने में तीन-चार दिन का समय और लग सकता है। पंचायतीराज चुनावे के चलते पुलिस जाब्ता ड्यूटी में व्यस्त होने से मेला अपनी तारीख से आगे खिसकता हुआ अब नवम्बर के चौथे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। माना जा रहा है कि विधिवत मेला 21 नवम्बर के बाद शुरू हो सकता है। 20 नवम्बर को मतगणना के बाद चुनाव ड्यूटी में लगा पुलिस जाब्ता वापस पुलिस थाने और चौकियों पर पहुंचने लगेगा।

उधर, मेला आयोजन ने आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे नगर परिषद को संबल देने का कार्य किया है। मेले में दुकानों के लिए भूखंड आवंटन से परिषद प्रशासन की लॉटरी खुल गई है। करीब 200 से अधिक दुकानों को आवंटन हो चुका है और इनकी संख्या करीब 250 तक पहुंच चुकी है। हालांकि, अभी कई भूखंड नहीं उठे हैं। लेकिन अभी तक नगर परिषद प्रशासन को करीब 1 करोड़ 10 लाख से अधिक आय हो चुकी है। कुल मिलाकर शरद मेला ने नगर परिषद की कमाई में बढ़ोतरी की है, जो नगर परिषद की माली हालत में मददगार साबित होगा।

ठेका प्रथा को समाप्त की तो करोड़ों आए

राजस्व निरीक्षक रजत जैन ने बताया कि करीब 200 से अधिक दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं। और कुछ दुकानें और बची हैं जो अगले दो-तीन में और आवंटित होने की संभावना है। कहा कि मेले में भूखंड आवंटन से करीब 1.10 करोड़ रुपए की आय हो चुकी है और कुछ और राशि मिलने की उम्मीद है। इस दफा का मेला राजस्व जुटाने के लिहाज से गत वर्षों अच्छा रहा है। साल 2023 में करीब 45 लाख रुपए से अधिक परिषद प्रशासन को राजस्व मिला था। उस लिहाज से इस साल का मेला बेहतर है। वहीं, बीते दो साल से परिषद प्रशासन ने मेला को ठेका पर उठाया था, जिस प्रथा को इस दफा नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग ने समाप्त कर दिया। सभापति ने बोर्ड बैठक में पहले ही शरद महोत्सव को परिषद प्रशासन की ओर से आयोजित किए जाने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद से सभापति बीते करीब 15 दिनों से मेले में आवंटित होने वाली दुकानें और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर खुद जिम्मा संभाल रहे थे।

बड़ी और छोटी समेत करीब 250 दुकानें

शरद मेले में इस दफा बड़ी और छोटी दुकान समेत करीब 250 हैं। इमसें कई ब्लॉक हैं, जिसमें झूले, खानपान, सॉफ्टी और घरेलू उत्पाद सामान, फर्नीचर, लोहे के सामने, ऊनी वस्त्र समेत अन्य सामान के अलग-अलग ब्लॉक बनाए हैं जिससे आमजन को दुकानों से सामान खरीदने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, मेले में बाहर की तरफ पार्किंग स्थल होगा, जहां पर लोग अपने चौपहिया व अन्य वाहनों को एक साइड खड़ा कर सकेंगे।

झूले होंगे इस बार आकर्षण का केन्द्र

मेला में इस दफा झूले आकर्षण का केन्द्र होंगे। प्रतिवर्ष आने वाले झूलों से इस बार कुछ झूले अलग होंगे। जैसे ग्वालियर मेला में दिखाई देते हैं। मेला में इस बार करीब 20 अलग-अलग तरह के झूले होंंगे। जिसमें सुनामी, स्केटिंग कार, टावर ग्रेविटी आदि शामिल हैं। वहीं, बच्चों के लिए विशेष झूले होंगे।

- चुनाव में पुलिस जाब्ते की ड्यूटी होने से मेला शुरू होने में कुछ विलम्ब हुआ है। अब मेला 21 नवम्बर से शुरू हो जाएगा। दुकानें लगना शुरू हो गई हैं और इस दफा कुछ नए और बेहतर कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

- विष्णु परमार, आयुक्त नगर परिषद धौलपुर