19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Dholpur / Dholpur: ऑपरेशन के दौरान सर्जीकल तौलिया पेट में छोड़ी, मरीज की जान पर बन आई

Dholpur: ऑपरेशन के दौरान सर्जीकल तौलिया पेट में छोड़ी, मरीज की जान पर बन आई

हर के निजी हॉस्पिटल का एक कारनामा सामने आया। महिला मरीज के ऑपरेशन के दौरान सर्जीकल तौलिया को पेट में ही छोड़ दिय। मरीज की हालत बिगडऩे पर करीब दो माह बाद आगरा के निजी अस्पताल में वापस जांच हुई तो अंदर सर्जीकल तौलिया मिली। जिससे मरीज के आंतों में इंफेशन फैल गया और आंत सडऩे लगी थी और रक्त संचार में रुकावट आ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 19 Nov 2026, 7:34 PM IST

Dholpur news

धौलपुर, बाड़ी रोड स्थित निजी अस्पताल

धौलपुर. शहर के निजी हॉस्पिटलों का एक कारनामा सामने आया। महिला मरीज के ऑपरेशन के दौरान सर्जीकल तौलिया को पेट में ही छोड़ दिय। मरीज की हालत बिगडऩे पर करीब दो माह बाद आगरा के निजी अस्पताल में वापस जांच हुई तो अंदर सर्जीकल तौलिया मिली। जिससे मरीज के आंतों में इंफेशन फैल गया और आंत सडऩे लगी थी और रक्त संचार में रुकावट आ गई। उक्त घटना को लेकर दारा सिंह नगर सेक्टर सी निवासी मरीज के पति बालकृष्ण तिवारी ने शहर के कोतवाली थाने पर शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।

परिवाद में बताया कि जनाना अस्पताल में कार्यरत डॉ.दीपक गुप्ता से पत्नी जूली (27) का इलाज चल रहा था। जिस पर नार्मल डिलेवरी की बात कही। लेकिन बाद में ऑपरेशन की बात कही। मेट्रो हॉस्पिटल धौलपुर में भर्ती होने के लिए कहा, सलाह पर भर्ती करा दिया। आरोप है कि गत 24 अगस्त को डॉ.दीपक, डॉ.एमपी शर्मा, डॉ.नताशा व अन्य स्टाफ ने लापरवाहीपूर्ण तरीके से ऑपरेशन किया। पांच दिन भर्ती रखने के बाद 28 अगस्त को डिस्चार्ज कर दिया। लेकिन इसके बाद पत्नी की लगातार तबीयत बिगड़ती गई। बताया तो चिकित्सक ने कहा कि ऑपरेशन के बाद ऐसा होता है। मवाद को साफ कर भेज दिया। तबीयत अधिक बिगडऩे पर गत 10 अक्टूबर फिर कॉल करके मेट्रो हॉस्पिटल में फिर भर्ती कराया। यहां फिर सामान्य इंफेक्शन बता कर घर भेज दिया। हालत खराब होने पर 14 अक्टूबर को आगरा ले गए और सर्जन की सलाह पर सीटी स्कैन हुआ। जांच में मालूम हुआ कि ऑपरेशन के दौरान सर्जीकल तौलिया समेत पेट पर टांके लगा दिए। जिससे आंत सडऩे लगी। आगरा में वापस ऑपरेशन हुआ और सर्जीकल तौलिया को बाहर निकाला। साथ ही खराब आंत का इलाज किया गया। इस दौरान पत्नी की हालत बिगड़ गई। ऑपरेशन के दौरान खराब आंत को बाहर निकाल दिया। कहा कि पत्नी का अभी भी इलाज चल रहा है। परिवाद में संबंधित चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज करने की बात कही है। साथ ही मेट्रो हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।

- ऑपरेशन के दौरान सर्जीकल तौलिया छोडऩे से महिला मरीज की स्थिति खराब होने संबंधी एक परिवाद थाने पर दिया है। जिसमें निजी हॉस्पिटल मेट्रो के खिलाफ शिकायत है। शिकायत को लेकर जांच की जा रही है।

- रामकिशन यादव, थाना प्रभारी कोतवाली धौलपुर