20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bundi / Bundi News : परिणाम के साथ प्रत्याशियों की खुली राजनीतिक किस्मत, मतगणना स्थल के बाहर जश्न का माहौल

Bundi News : परिणाम के साथ प्रत्याशियों की खुली राजनीतिक किस्मत, मतगणना स्थल के बाहर जश्न का माहौल

पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत जिले की आठ पंचायत समितियों के पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के परिणाम जारी होना शुरू हो गए है। यहां मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से 116 टेबलों पर शुरू हुई। जिले में जिला परिषद के 27 वार्डों और आठ पंचायत समितियों के 142 वार्डों में हुए चुनाव में कुल 453 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत ईवीएम में कैद है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Narendra Agarwal

•

Updated: 20 Nov 2026, 12:40 PM IST

Results of Panchayat Samiti and Zilla Parishad members of eight Panchayat Samitis of Bundi district

बूंदी मतगणना स्थल के बाहर खुशी का इजहार करते समर्थक।

बूंदी. पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत जिले की आठ पंचायत समितियों के पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के परिणाम जारी होना शुरू हो गए है। यहां मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से 116 टेबलों पर शुरू हुई। जिले में जिला परिषद के 27 वार्डों और आठ पंचायत समितियों के 142 वार्डों में हुए चुनाव में कुल 453 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत ईवीएम में कैद है। इनमें जिला परिषद के 61 और पंचायत समिति सदस्य के 392 प्रत्याशी शामिल हैं। परिणामों को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है। ऐसे में सुबह से ही मतगणना स्थल पर दूरदराज से ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। राजकीय महाविद्यालय के सुबह से ही जमघट लगा रहा। लोगों सोशल मीडिय़ा पर परिणाम आने के साथ ही सूचनाएं अनडेट करते नजर आए। वहीं महाविद्यालय पर मतगणना होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। शहर के अधिकांश वाहन देवपुरा क्षेत्र से गुजरे।

बूंदी पंचायत समिति के अब तक जारी पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम-

वार्ड- 1 से दुर्गेश कुमारी (कांग्रेस) 525 मतों से जीती।
वार्ड- 2 से कन्हैया लाल (कॉंग्रेस) 502 मतों से जीते।
वार्ड- 3 से सुशीला (कॉंग्रेस) 476 मतों से जीती
वार्ड- 4 से प्रिया मेवाड़ा (भाजपा) 378 मतों से जीती।
वार्ड- 5 से जगरूप सिंह रंधावा (कॉंग्रेस) 819 मतों से जीते।
वार्ड- 6 से छम्मा कौर (भाजपा) 39 मतों से जीती।
वार्ड- 7 से रामप्रकाश (कॉंग्रेस) 54 मतों से जीते।
वार्ड- 9 से कॉंग्रेस के रणजीत गुर्जर जीते
वार्ड 10 से कॉंग्रेस की मोनु कुमारी कुशवाह 226 मतों से जीती
वार्ड- 11 से भाजपा के अजय कुमार 41 मतों से जीते
वार्ड- 12 से कॉंग्रेस के महेंद्र कुमार कुशवाह 406 मतों से जीते।

तालेड़ा पंचायत समिति के अब तक जारी पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम-

वार्ड 1 से कांग्रेस की मेघा 99 वोटों से जीती
वार्ड 2 से कांग्रेस की प्रेमबाई 256 वोटो से जीती
वार्ड 3 से बीजेपी की सुगना बाई 655 वोटो से जीती
वार्ड 4 से बीजेपी की ममता 1083 वोटो से जीती
वार्ड 5 से कांग्रेस की फोरेंता 703 मतों से वार्ड 6 से कांग्रेस के अमरलाल 403 मतों से
वार्ड 7 से कांग्रेस के कन्हैया लाल 395 मतों से
वार्ड 8 से कांग्रेस की जानकीबाई 21 मतों से
वार्ड 9 से कृष्ण भाजपा 644
वार्ड 10 से भाजपा की शांति 161
वार्ड 11 से कांग्रेस कौशल्या 4 मतों से
वार्ड 12 से बीजेपी की सुशील 173 मतों से जीते
वार्ड 13 कंग्रेस के टीना मीणा जीती
वार्ड 14 से कांग्रेस के पंकज मेघवाल जीते।
वार्ड 15 से भाजपा की द्रौपदी मेघवाल जीती।
वार्ड 16 में कांग्रेस के रामरतन जीते।
वार्ड 17 से भाजपा की अंतिमा मेघवाल जीती।
वार्ड 18 में कांग्रेस की भावना मीणा जीती
वार्ड 19 से कांग्रेस के संतोष साहू जीते
वार्ड 20 से कांग्रेस की गोबरी बाई।
वार्ड 21
वार्ड 22 से कांग्रेस की मीनाक्षी जीती
वार्ड 23 कांग्रेस के रमेशचंद जीते।
वार्ड 24 से कांग्रेस की निर्मला जीती।

केशवरायपाटन पाटन पंचायत समिति के अब तक जारी पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम

वार्ड एक बीएसपी के देवकिशन जीते
वार्ड दो की मशीन खराब होने से काउंटिंग नहीं हुई
वार्ड 3 भाजपा अभिषेक नागर जीते।
वार्ड चार से बीजेपी की रीना मीणा जीती
वार्ड 5 से कांग्रेस की अनिता कुमारी जीती
वार्ड 6 से निर्दलीय हेमंत कुमारी जीती
वार्ड 7 से बीएसपी की कमलेश बाई जीती
वार्ड आठ से बीएसपी की काली बाई जीती
वार्ड 9 से कांग्रेस की संतरा बाई जीती।
वार्ड 10 से बीएसपी के राकेश कुमार जीते।
वार्ड 11 से को कांग्रेस के दुर्गाशंकर जीते
वार्ड 12 से भाजपा के भगवान दास जीते।
वार्ड 13 बीएसपी की मीना निजी
वार्ड 14 से बीएसपी की पूजा मालव जीती
वार्ड 15 से कांग्रेस की राजेश बाई जीती।

खटकड़ पंचायत समिति के अब तक जारी पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम

वार्ड एक से कांग्रेस की रामसिया जीती
वार्ड 2 से कांग्रेस की टीना मीना 503 वोटो से जीती
वार्ड 3 से कांग्रेस की कैलाश जीतेवार्ड 4 से बीजेपी के दुर्गा शंकर 803 वोटो से जीते
वार्ड पांच के बीजेपी के रामप्रसाद 290 वोटो से जीते
वार्ड 6 कांग्रेस की अनीता जीती
वार्ड 7 से निर्दलीय बबीता हाड़ा जीती
वार्ड 9 कांग्रेस के संतोष
वार्ड 11 से कांग्रेस की ललिता जीती।

जिला परिषद सदस्यों की होगी मतगणना

जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल ङ्क्षसह यादव ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय के भूतल पर जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती होगी, जबकि प्रथम तल पर पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक पंचायत समिति के लिए अलग-अलग कक्ष आवंटित किए गए हैं। पंचायत समिति बूंदी के जिला परिषद सदस्य पदों के लिए मतगणना कक्ष संख्या 43 में 7 टेबलों पर होगी। खटकड़, हिण्डोली, दबलाना, लाखेरी, केशवरायपाटन के जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के लिए 7-7 टेबिलें तथा तालेड़ा व नैनवां के जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के लिए 8 टेबलें लगाई गई हैं। जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना के लिए पंचायत समिति खटकड़ के लिए कक्ष संख्या 42, हिण्डोली के लिए कक्ष संख्या 24, दबलाना के लिए कक्ष संख्या 20, तालेडा के लिए कक्ष संख्या 25, लाखेरी के लिए कक्ष संख्या 50, केशवरायपाटन के लिए कक्ष संख्या 47 तथा नैनवां के लिए गणना कक्ष संख्या 45 में होगी।

पंचायत समिति सदस्यों की यहां होगी मतगणना

इसी प्रकार प्रथम तल पर पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतों की गिनती बूंदी के लिए कक्ष संख्या 143, खटकड़ के लिए कक्ष संख्या 141, हिण्डोली के लिए कक्ष 124, दबलाना के लिए कक्ष 120, तालेड़ा के लिए कक्ष 125, लाखेरी के लिए कक्ष 150, केशवरायपाटन के लिए कक्ष 147 और नैनवां के लिए कक्ष 145 आवंटित किया गया है। तालेड़ा और नैनवां पंचायत समितियों के कक्षों में 8-8 टेबलें लगाई जाएंगी, जबकि शेष 6 पंचायत समितियों के मतों की गिनती 7-7 टेबलों पर संपन्न होगी।