
तालेड़ा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र के बाहर लगी कतार।
बूंदी. जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण के चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदाताओं में उत्साह देखा गया। मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारे लगी रही। सुबह 10 बजे तक 17.29 फीसदी मतदान हो चुका है। वोटिंग के शुरुआत में ही 3 मतदान केन्द्रों पर ईवीएम खराब हो गई थी, जिन्हें शीघ्र दुरुस्त कर दिया गया। धनेश्वर के बूथ नम्बर 75 व 77 की ईवीएम मशीन तकनीकी खामी के चलते चालू नहीं हो पाई। इसमें 75 नंबर कि ईवीएम मशीन तत्काल बदल दी गई। वहीं 77 नंबर की ईवीएम मशीन बदलने में समय लगा इस कारण अब तक मतदान शुरू नही हुआ। सुतड़ा बूथ नम्बर 141 में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी थी। जिसको तत्काल प्रभाव से बदल दिया गया।
तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में 143 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 22 हजार 402 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गांव की सरकार चुनने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद सभी मतदान दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। हायर सैकण्डरी परिसर में बनाए गए अलग-अलग कांउटर से मतदानकर्मियों ने सामग्री ली। चुनाव पर्यवेक्षक भावना शर्मा ने जायजा लेकर जानकारी जुटाई। वहीं मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
जिला परिषद के वार्ड संख्या 5, 6, 7, 8 और 27 से 11 प्रत्याशियों तथा पंचायत समिति के 25 वार्डों के 69 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 143 मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। लोकतंत्र के इस महापर्व में तालेड़ा पंचायत समिति में 61 हजार 760 पुरुष, 60 हजार 641 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेगा। चुनाव ड्यूटी के अलावा रिजर्व जाप्ता तैनात रहेगा। 28 क्रिटिकल बूथ पर एक-चार का अतिरिक्त जाप्ता रहेगा।
तालेड़ा में होने वाले मतदान को लेकर पुलिस भी अलर्ट है। 653 पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारी मोर्चा संभाले हुए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ङ्क्षसह ने बताया कि जाप्ते में 3 एडीशनल एसपी, 15 पुलिस उप अधीक्षक-थानाधिकारी के साथ जवान तैनात रहेंगे। 28 क्रिटिकल बूथ पर एक-चार का अतिरिक्त जाप्ता रहेगा।
मंगलवार को जिला परिषद के पांच वार्डों के लिए मतदान होना है। वार्ड 5 से सोना (कांग्रेस) व चांद कंवर (भाजपा), 6 से मांगी बाई (कांग्रेस) व फूलंता (भाजपा), वार्ड 7 से प्रेम बाई (कांग्रेस) व मनफूला बाई (भाजपा),वार्ड संख्या 8 से राकेश गोस्वामी (बसपा), रणवीर ङ्क्षसह (भाजपा) व उच्छब लाल (कांग्रेस) एवं वार्ड 27 से दयाराम (कांग्रेस) व मुकेश कुमार मेघवाल (भाजपा) चुनाव मैदान में है। वहीं पंचायत समिति तालेड़ा में 25 सदस्यों के लिए 69 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।
पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए मंगलवार को होने वाला मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा। वहीं 5 नवंबर को पंच-सरपंच पदों के लिए भी मतदान होगा। सरपंच एवं पंच के निर्वाचन के लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। 6 नवंबर को उपसरपंच का निर्वाचन होगा। 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव मतपेटी और मतपत्र के जरिए करवाए जाएंगे। मतदान दलों व मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सेक्टर/जोनल अधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का निरंतर भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
मतदान दलों को रवाना करने के बाद प्रशिक्षण स्थल पर जिला निर्वाचन अधिकारी जिला कलक्टर हरफूल ङ्क्षसह यादव ने कहा सभी मतदाता अपने स्व-विवेक से बिना किसी डर व दबाव के निष्पक्षता से मतदान करें। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस दौरान निर्वाचन पर्यवेक्षक भावना शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारू शंकर, एडीएम एच.डी.ङ्क्षसह, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीङ्क्षलग रमेश देव मौजूद रहे।
Updated on:
3 Nov 2026, 12:22 PM IST
Published on:
3 Nov 2026, 12:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.