20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेताओं के परिजनों को हार मिली या जीत?

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेताओं के परिजनों को हार मिली या जीत?

Rajasthan Panchayat Election Result : राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के परिजनों ने जीत दर्ज की है। गोविंद मेघवाल, ममता भूपेश और डीसी बैरवा के परिवार में खुशी का महौल है। वहीं, कांग्रेस नेता नरेंद्र बुढ़ानिया की पत्नी चुनाव हार गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 20 Nov 2026, 5:29 PM IST

BJP Congress Flags

BJP Congress Flags

Rajasthan Panchayat Election Counting: राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस में खुशी की लहर ला दी है। कांग्रेस के कई पूर्व नेताओं के परिजनों ने चुनाव में अपना हाथ आजमाया था। इसके परिणाम अब सामने आने लगें हैं। ऐसे मेें कहीं पूर्व मंत्री की बेटी और पत्नी ने जीत दर्ज की तो कहीं विधायक की पत्नी को हार का सामना करना पड़ा। जिला परिषद चुनाव में पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बेटी, विधायक डीसी बैरवा की पत्नी और पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी सहित कई नेताओं के परिजन जीते हैं। वहीं, विधायक नरेंद्र बुढ़ानिया की पत्नी चुनाव हार गई। पंचायत समिति चुनाव में भी कई नेताओं के परिवारों ने जीत हासिल की है।

जिला परिषद: कांग्रेस नेताओं के इन परिजनों को मिली जीत

  • बीकानेर में पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान ने वार्ड 26 से जीत दर्ज की है। विधायक सुशीला डूडी की पुत्रवधू निकिता डूडी भी वार्ड 13 से विजयी रही।
  • दौसा में पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना भंडारी वार्ड 19 से 2,980 वोटों और विधायक डीसी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा वार्ड 2 से 256 वोटों से जीती।
  • टोंक में पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा की पत्नी सुषमा बैरवा ने वार्ड 22 से 1,055 वोटों और पूर्व उपमुख्यमंत्री बनवारी लाल बैरवा की बेटी अलका बैरवा ने वार्ड 21 से 223 वोटों से जीत हासिल की।
  • सवाई माधोपुर में पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा बैरवा वार्ड 15 से जीती।
  • अजमेर में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर की पत्नी कमलेश गुर्जर ने भी जीत दर्ज की।

इसके उलट चूरू में विधायक नरेंद्र बुढ़ानिया की पत्नी कनक बुढ़ानिया वार्ड 38 से चुनाव हार गई। यहां भाजपा के नरेश सहारण ने जीत हासिल की।

पंचायत समिति: यहां भी कांग्रेस नेताओं के परिवारों का दबदबा

  • उदयपुर में पूर्व मंत्री खेमराज कटारा के बेटे विवेक कटारा ने गिर्वा पंचायत समिति के वार्ड 4 से जीत हासिल की।
  • चूरू में विधायक पूसाराम गोदारा की पत्नी नानी देवी वार्ड 2 से चुनाव जीती। इसके साथ ही उनकी पुत्रवधू रितु गोदारा भी वार्ड 3 से विजयी रही।
  • सवाई माधोपुर में पूर्व मंत्री अशोक बैरवा के बेटे संजय बैरवा ने पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीत लिया।

जिला परिषद और पंचायत समिति में कांग्रेस को भारी बढ़त

राजस्थान के 41 मे से 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की मतगणना जारी है। बचे हुए चार जिलों कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर के चुनाव परिणाम 17 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। आज कुल 419 पंचायत समितियों और 37 जिला परिषदों के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं।

जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस 37 में से 25 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा को 8 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं, पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने 419 में से 236 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि भाजपा 76 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा 51 पंचायत समितियों में अन्य दलों के उम्मीदवारों को बढ़त मिली।