अगर आप भी अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाते हैं, तो यह बड़ी खबर आपके लिए जरूरी है। राजस्थान में उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने के मामले सामने आए हैं। उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक मापविज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत बड़ा एक्शन लेते हुए 5 नोजल जब्त किए गए हैं और कुल ₹39,000 का जुर्माना लगाया गया है।