20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / जयपुर में नूडल्स खाने से 7 साल की बच्ची की मौत, बड़ी बहन की तबीयत बिगड़ी, परिवार में मचा कोहराम

जयपुर में नूडल्स खाने से 7 साल की बच्ची की मौत, बड़ी बहन की तबीयत बिगड़ी, परिवार में मचा कोहराम

राजधानी में नूडल्स खाने से सात साल की बच्ची की मौत हुई है। मामला झोटवाड़ा स्थित मंगलम सिटी का है। जहां बच्ची ने गुरुवार सुबह अपनी बड़ी बहन के साथ घर पर नूडल्स बनाकर खाए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 20 Nov 2026, 10:40 AM IST

PATRIKA PHOTO

PATRIKA PHOTO

जयपुर। राजधानी में नूडल्स खाने से सात साल की बच्ची की मौत हुई है। मामला झोटवाड़ा स्थित मंगलम सिटी का है। जहां बच्ची ने गुरुवार सुबह अपनी बड़ी बहन के साथ घर पर नूडल्स बनाकर खाए थे। इसके बाद दोनों बहने सो गई। बाद में परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सात वर्षीय पीहू कुमावत को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी बहन दिव्यांशी को उपचार के बाद आज सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना मिलने पर गुरुवार रात करधनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। करधनी थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि पीहू कुमावत (7) की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। पुलिस ने जांच के लिए नूडल्स के सैंपल लैब भेजे है। मां मीना कुमावत की ओर से रिपोर्ट दी गई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

दोनों बहनों ने बनाए थे नूडल्स

पीड़ित पिता दिनेश कुमावत ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उनकी बेटियों पीहू और दिव्यांशी ने घर पर नूडल्स बनाकर खाए थे। इसके बाद दोनों बहनें सो गईं। दोपहर करीब 3 बजे मां मीना कुमावत घर पहुंचीं और बच्चियों को जगाया। इस दौरान दिव्यांशी उठ गई, लेकिन उसकी तबीयत खराब लग रही थी। काफी कोशिश के बाद भी पीहू नहीं उठी।

अस्पताल पहुंचने पर बच्ची को मृत घोषित किया

बच्ची की हालत देखकर परिजन घबरा गए और उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने पीहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिव्यांशी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर शुक्रवार सुबह छुट्टी दे दी गई।

दो महीने से अस्पताल में भर्ती है झुलसा भाई

परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। पीहू का भाई गोविंद पिछले दो महीने से एक निजी अस्पताल में भर्ती है। दरअसल संस्कृत स्कूल में लंच टाइम के दौरान छठी कक्षा में पढ़ने वाले कुछ छात्र आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान दो छात्रों ने गोविंद के दोनों हाथों पर सैनिटाइजर डाल दिया और एक अन्य छात्र ने माचिस की तीली से आग लगा दी थी। आग लगते ही गोविंद लपटों से घिर गया और उसका पूरा शरीर झुलस गया। हादसे के बाद से ही वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।