20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / जयपुर में 108 कुंडीय महायज्ञ के लिए भूमि पूजन, 9 दिसंबर को निकलेगी कलश यात्रा

जयपुर में 108 कुंडीय महायज्ञ के लिए भूमि पूजन, 9 दिसंबर को निकलेगी कलश यात्रा

राजधानी में धार्मिक आस्था, वैदिक परंपरा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से 108 कुंडीय विशाल महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को जगतपुरा के महल रोड स्थित हरिकृष्णा मार्ग पर अपैरल पार्क में भूमि पूजन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 20 Nov 2026, 11:40 AM IST

dharmik photo

dharmik photo

जयपुर। राजधानी में धार्मिक आस्था, वैदिक परंपरा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से 108 कुंडीय विशाल महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को जगतपुरा के महल रोड स्थित हरिकृष्णा मार्ग पर अपैरल पार्क में भूमि पूजन किया गया। जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर हरिओमजी महाराज के सान्निध्य में होने वाले इस धार्मिक आयोजन में शिव शक्ति महायज्ञ, राम कथा और दिव्य महाभारत सहित कई कार्यक्रम होंगे। आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति, जनकल्याण और सामाजिक सद्भाव का संदेश देना है।

9 दिसंबर को निकलेगी कलश यात्रा


आयोजन समिति के अनुसार धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 9 दिसंबर को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा जगतपुरा में महल रोड पर अक्षय पात्र मंदिर के समीप ओबीसी कॉलोनी स्थित श्री श्याम मंदिर से रवाना होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

10 से 17 दिसंबर तक होगा शिव शक्ति महायज्ञ


कलश यात्रा के बाद 10 से 17 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक शिव शक्ति महायज्ञ आयोजित होगा। यह अनुष्ठान जगतपुरा के महल रोड स्थित हरिकृष्णा मार्ग पर अपैरल पार्क में होगा। इसमें जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 हरिओमजी महाराज का सान्निध्य रहेगा।

108 कुंडों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दी जाएंगी आहुतियां


महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 108 कुंडों में आहुतियां दी जाएंगी। इसमें सुख-समृद्धि, विश्व शांति और सर्वकल्याण की कामना की जाएगी। आयोजन के दौरान राम कथा और दिव्य महाभारत के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और जीवन मूल्यों का संदेश भी दिया जाएगा।


18 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ होगा समापन


आयोजन का समापन 18 दिसंबर को सुबह 9 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ होगा। इस अवसर पर भंडारा और प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने और प्रसादी ग्रहण करने का अवसर मिलेगा।आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। सदस्यों के अनुसार यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।