7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जश्न की तैयारी में जुटी भाजपाः मुख्यालय सजाने का काम शुरू, कांग्रेस ऑफिस में पसरा सन्नाटा

एग्जिट पोल के बाद जोश में भाजपा दिल्ली स्थित मुख्यालय को सजाने में जुटे कार्यकर्ता 23 मई को ही बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं पार्टी नेता कांग्रेस मुख्यालय पर नहीं दिख रही तैयारी चारों तरफ पसरा है सन्नाटा
2 min read
Google source verification
bjp

जश्न की तैयारी में जुटी भाजपाः मुख्यालय सजाने का काम शुरू, कांग्रेस ऑफिस में पसरा सन्नाटा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों में अब महज एक दिन का समय शेष है। गुरुवार को जनता के सामने तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी कि इस बार सत्ता की चाबी किसके हाथ लगी है। लेकिन इससे पहले तमाम एग्जिट पोल जो इशारा कर रहे हैं वो एनडीए को दोबारा सरकार बनाने की तरफ मिल रहा है। यानी एक बार फिर मोदी सरकार बनाने जा रहे हैं। परिणाम जो भी हो, एग्जिट पोल भी अपना संकेत दे रहे हों लेकिन भाजपा ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है। क्योंकि भाजपा का कदम तो यही इशारा कर रहा है। जी हां दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय को अभी सजाया जा रहा है, ताकि 23 मई को आने वाले परिणामों के साथ ही जीत का जश्न किसी भी कीमत पर फीका ना पड़े।

राबड़ी देवी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, भाजपा के साथ गठबंधन कर काम करने का लगाया आरोप
मुख्यालय सजाने में जुटे कार्यकर्ता
तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरह भाजपा के मुख्यालय पर ट्रकों में भरकर सामान लाया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि 23 मई को यहां पीएम मोदी भी पहुंचेंगे। यही वजह है कि जीत के जश्न में देशभर से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हिस्सा ले सकते है। ऐसे में पार्टी मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की व्यवस्था भी की जा रही है। नेताओं के बोलने के लिए मंच को भी तैयार किया जा रहा है। चुनाव परिणाम वाले दिन पार्टी कार्यकर्ता दिनभर यहां पार्टी के नतीजे आने तक डटे रहेंगे।

कांग्रेस मुख्यालय पर पसरा सन्नाटा
इसके उलट एग्जिट पोल के बाद से ही विपक्षी पार्टियों में निराशा का माहौल है। खास तौर पर विरोधी पार्टी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी देखी जा सकती है। यही वजह है कि दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर सन्नाटा पसरा पड़ा है। यहां न तो 23 मई को लेकर कोई तैयारी देखी जा रही है और ना बड़े नेताओं की आवाजाही यहां नजर आ रही है।

आप सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान, यूपी में महागठबंधन को मिल रही 60 से ज्यादा सीटें