विपक्ष पर चुटकी लेते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष लगातार मोदी सरकार के खिलाफ एक जुट होने की बात करती है। लेकिन जब भी इस एकजुटता को साबित करने का मौका आता है तब वह फेल ही होती है। उन्होंने कहा कि आम चुनाव समय से पहले होंगे इन पर ध्यान ना दे। वहीं, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए कहा शाह ने कहा कि इन राज्यों में कमल ही खिलेगा और बीजेपी बहुमत की सरकार बनाएगी।