मोदी ने ये टिप्पणी राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह द्वारा विपक्ष समर्थित उम्मीदवार और कांग्रेस नेता बी. के. हरिप्रसाद को पराजित करने पर उनको बधाई देते हुए की थी। पीएम मोदी ने सदन में कहा, ' अब अब कुछ 'हरि' भरोसे है। उम्मीद है कि हरि कृपा हम सबपर बनी रहे। दोनों पक्षों के प्रत्याशियों के नाम में 'हरि' जुड़ा है। ये ऐसा चुनाव था जहां दोनों तरफ हरि थे, लेकिन एक तरफ बिके थे उनके आगे बीके था बीके हरि.... को ना बिके। हरिवंश के सामने कोई 'बिके' नहीं'।