
Muslim Youth League
आगरा। मुस्लिम यूथ लीग के बैनर तले आज सराय ख्वाजा रसूलपुर काले खां मस्जिद पर जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। मुस्लिम समाज के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम एजीएम प्रेम प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए बताया गया कि मोदी राज में देश में जंगलराज फैल गया है। कोई भी सुरक्षित नहीं है।
ये लिखा ज्ञापन में
ज्ञापन के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को अवगत कराया गया कि देश में आज महिलायें व बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। दिन प्रतिदिन बलात्कार की घटनायें आम बात हो चुकी है, लेकिन केन्द्र में बैठी मोदी सरकार आखें बंद किये हुए हैं। वहीं जनता से किये गए वायदों पर भी केन्द्र सरकार खरी नहीं उतरी।
प्रदेश की हालत भी बिगड़ी
बताया गया कि उत्तर प्रदेश की हालत भी खराब हो गई है। पूरे प्रदेश में एक डर का माहौल है, यही कारण है अन्य पार्टियां भी बीजेपी सरकार के खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रही हैं। जो इस तरह की आवाज को उठाता है, उसकी आवाज को दबा दिया जाता है।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष अरशद खान, यूथ प्रदेश अध्यक्ष एमए रहबर, जिलाध्यक्ष खलीक, शाहिद खान, मंजर खान, रज्जाक ठेकेदार, हाजी शाहिद खान, जावेद उर्फ बंटी, अता हुसैन, कामिल, दानिश खान, फईम, इमरान, शिवम, सूरज, नीरज, सोनू कुशवाह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - नारी की सुरक्षा है जरूरी, तभी मिलेगी पूरी आजादी...
Published on:
10 Aug 2018, 8:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.