PMO में कैसे शुरु हुआ पीएम नरेंद्र मोदी का पहला दिन, देखिए VIDEO
20 से अधिक मंत्री संभाल चुके हैं पदभार
वहीं शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मंत्रिपरिषद के करीब 20 से अधिक मंत्रियों ने कार्यभार संभाल लिया है इनमें से कई ने तो अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अपना काम काज भी शुरू कर दिया है।
39 दिन का होगा 17वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र, 5 जुलाई को आएगा बजट
चार्ज लेते मोदी ने लिया बड़ा फैसला
वहीं पीएम मोदी ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए बेहतर काम काज करने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने अपनी सरकार का पहला फैसला लेते हुए शहीदों के बच्चों की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी का फैसला किया है।
PM मोदी का नई सरकार में पहला फैसला, शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ी
मोदी मंत्रिमंडल के जिन मंत्रियों ने कार्यभार संभाला
मंत्री का नाम | पोर्टफोलियो |
नरेंद्र मोदी | प्रधानमंत्री |
निर्मला सीतारमण | वित्त मंत्री |
डॉ. एस जयशंकर | विदेश मंत्री |
राम विलास पासवान | खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्रालय |
हरसिमरत कौर बादल | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री |
पीयूष गोयल | रेल मंत्री |
प्रकाश जावड़ेकर | सूचना प्रसारण मंत्री |
रमेश पोखरियाल | मानव संसाधन विकास मंत्री |
मुख्तार अब्बास नकवी | अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री |
धर्मेंद्र प्रधान | पेट्रोलियम मंत्री |
प्रहलाद जोशी | संसदीय कार्यमंत्री एवं कोयला मंत्री |