scriptसुनील देवधर का बड़ा दावा, BJP में शामिल होंगे TDP के 18 विधायक और 30 MLC | Andhra Pradesh Sunil Deodhar claim 18 TDP MLAs join BJP soon | Patrika News
राजनीति

सुनील देवधर का बड़ा दावा, BJP में शामिल होंगे TDP के 18 विधायक और 30 MLC

Chandrababu Naidu के हाथ से निकली TDP!
BJP में शामिल हो सकते हैं TDP के 18 विधायक
Andhra Pradesh BJP प्रभारी Sunil Deodhar का दावा

नई दिल्लीJul 07, 2019 / 09:04 am

Chandra Prakash

Sunil Deodhar

BJP में शामिल होंगे TDP के 18 विधायक और 30 MLC , सुनील देवधर का दावा

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश ( Andhra Pradesh ) की सत्ता हाथ से निकलने के बाद अब चंद्रबाबू नायडू ( Chandrababu Naidu ) की तेलुगू देशम पार्टी ( TDP ) पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं। राज्य में बीजेपी प्रभारी सुनील देवधर ( Sunil Deodhar ) ने दावा किया है कि टीडीपी के दो तिहाई से ज्यादा विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं।

जेल जाएंगे नायडू: देवधर

सुनील देवधर ने कहा है कि तेलुगू देशम पार्टी के 18 विधायक और 30 एमएलसी हमारे संपर्क में हैं। देवधर ने कहा कि टीडीपी अब एक ऐसी पार्टी है जिसका कोई भविष्य नहीं है, क्योंकि नायडू का भ्रष्टाचार सामने आ चुका है। अगले 2 साल में नायडू जेल की हवा खाएंगे। देवघर के इस दावे ने राज्य की राजनीति में खलबली मचा दी है।

रत्नागिरी बांध टूटने से मर गए 19 लोग, महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा- इसके लिए केकड़े जिम्मेदार

चंद्रबाबू नायडू के सिर पर मुश्किलों की बारिश

आंध्र के पूर्व सीएम और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू का समय विधानसभा चुनाव होने के साथ कुछ ठीक नहीं चलता दिख रहा है। पहले उनके सत्ता हाथ से चली गई। फिर आलीशान बंगले पर नई सरकार ने बुलडोजर चलवा दिया। इसके बाद सीएम जगन ने सुरक्षा में कटौती कर दी और अब पार्टी पर मंडरा रही मुसीबत।

modi

चार राज्यसभा सांसद छोड़ चुके हैं TDP

हाल ही में टीडीपी के चार राज्यसभा सदस्यों के दलबदल के बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। ये दलबल तब हुआ पार्टी अध्यक्ष नायडू अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा पर थे।

अमरनाथ यात्रियों के लिए ढाल बने ITBP के जवान, पहाड़ से गिर रहे थे जानलेवा पत्थर

‘भ्रष्टाचार में डूबे हैं नायडू’
पिछले दिनों देवधर ने कहा था कि कैश-फॉर-वोट घोटाले से लेकर विभिन्न विवादास्पद सरकारी अनुबंधों के टीडीपी सरकार द्वारा दिए जाने से नायडू गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं। यही वजह है कि अधिकांश विधायक, यहां तक कि उनके करीबी सहयोगी भी पार्टी को छोड़ रहे हैं। राज्यसभा के चार सांसद पहले ही BJP में शामिल हो चुके हैं और अब अन्य नेता हमसे संपर्क कर रहे हैं।

माणिक सरकार पर भारी पड़े देवधर

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक रहे सुनील देवधर को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ ही महीने पहले आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया है। त्रिपुरा प्रभारी रहने के दौरान देवधर ने वाम पार्टियों के खिलाफ आक्रामक प्रचार अभियान शुरू किया था और चार बार के मुख्यमंत्री रहे माणिक सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा।

Home / Political / सुनील देवधर का बड़ा दावा, BJP में शामिल होंगे TDP के 18 विधायक और 30 MLC

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो