अमरनाथ की यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से शुरू हुई, जो 45 दिन बाद, 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन समाप्त होगी। दुर्गम पहाड़ियों की श्रृंखला में स्थित अमरनाथ गुफा समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर है। हर साल गुफा में बनने वाली बर्फ की विशाल संरचना भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों की प्रतीक है।