आठवले ने अपने अंदाज में कविता पढ़ते हुए कहा- आज का दिन नहीं है काला, इसलिए मैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह को पहनाता हूं माला.. अलगाववादियों के मुंह पर लग जाएगा अब ताला और आतंकवाद का साफ हो जाएगा नाला.. अब जाग जाएगी जम्मू-कश्मीर की हिल, अब आतंकवाद हो जाएगा निल, इसलिए मुझे अच्छा हो रहा है फील.. भारत जिंदाबाद का गूंज जाएगा अब वहां नारा और जाग जाएगा जम्मू-कश्मीर सारा.. नरेंद्र मोदी सरकार ने 370 कानून को हटा दिया है और अमित शाह ने कांग्रेस वालों को कुछ टाइम तक वेल में बिठा दिया है.. भारत के लोगों की जो भावना थी उसको हमने मिटा दिया है, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वालों का नाम मिटा दिया है।